facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात बढ़ा, बाजार में शुरुआती तेजी देखी गई

Advertisement

यह अनुपात एक से ऊपर होने से संकेत मिलता है कि गिरने वाले शेयरों के मुकाबले चढ़ने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा है

Last Updated- October 05, 2025 | 10:47 PM IST
Stock Market

अगस्त में छह महीने के निचले स्तर को छूने के बाद चढ़ने और गिरने वाले शेयरों का अनुपात (एडीआर) सितंबर में बढ़कर 1.05 पर पहुंच गया जो पिछले महीने 0.94 रहा था। चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात एक तय अवधि में चढ़ने वाले शेयरों की तुलना गिरने वाले शेयरों से करता है।

यह अनुपात एक से ऊपर होने से संकेत मिलता है कि गिरने वाले शेयरों के मुकाबले चढ़ने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा है। बाजार के विश्लेषकों ने कहा कि सितंबर की तेजी शुरू में भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते और वस्तु एवं सेवा कर में कमी के आशावाद के चलते थी। हालांकि माह के दूसरे हिस्से में मनोबल सतर्कता भरा हो गया।

इक्विनॉमिक्स रिसर्च के संस्थापक जी. चोकालिंगम ने कहा, एच-1बी वीज़ा का मसला फिर से उभर आया है, जिससे व्यापार विवाद के शीघ्र समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। आगे चलकर बाजार की व्यापकता कम होने की संभावना है क्योंकि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में जारी उत्साह सेकंडरी बाज़ार में तरलता कम कर सकता है।

पिछले 12 महीनों में से छह महीनों में एडीआर 1 से नीचे रहा है, जिससे लगातार अस्थिरता का पता चलता है। एंबिट कैपिटल ने हालिया नोट में बताया कि सितंबर 2024 से शेयर बाजार में संकेंद्रण बढ़ रहा है और आय वृद्धि में ध्रुवीकरण रिटर्न के ध्रुवीकरण में भी तब्दील हो रहा है।

नोट में कहा गया है, 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों का सीजन कमजोर रहा। इसमें सभी इक्विटी समूहों में आय वृद्धि सामान्य रही। पिछली तिमाहियों में भी वृद्धि की अगुआई कुछ ही शेयरों ने की थी। 25 फीसदी से अधिक की असाधारण वृद्धि दर्ज करने वाली एनएसई 500 कंपनियों का हिस्सा महामारी के बाद से सबसे कम रहा। सकारात्मक आय के साथ चौंका देने वाले शेयरों का अनुपात इसी अवधि में दूसरा सबसे निचला आंकड़ा था। मुनाफे में ध्रुवीकरण ने रिटर्न में भी ध्रुवीकरण को बढ़ावा दिया है।

Advertisement
First Published - October 5, 2025 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement