facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Industries के शेयर में रिकॉर्ड तोड़ तेजी, मार्केट कैप 19 लाख करोड़ के पार पंहुचा

Advertisement

Reliance Industries 19 लाख करोड़ रुपये के मार्किट कैप को पार करने के साथ भारतीय शेयर बाजार में सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बन गई है।

Last Updated- January 29, 2024 | 1:10 PM IST
Reliance Mcap

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर की कीमत सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई जिससे देश की सबसे बड़ी कंपनियों में एक का मार्केट कैप 19 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।

तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL Stock) का शेयर 4.19 प्रतिशत का जोरदार उछाल लेकर 2,824 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई पर कंपनी का शेयर 4.35 फीसदी की बंपर तेजी के साथ 2,824 रुपये के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।

सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बन रिलायंस इंडस्ट्रीज

निफ्टी-50 इंडेक्स पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शीर्ष टॉप परफॉर्मर बना हुआ है। निफ्टी-50 में देखी जा रही वृद्धि में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने लगभग 89 अंकों का योगदान दिया। निफ्टी-50 इंडेक्स 303.70 अंक या 1.42 प्रतिशत बढ़कर 21,656.30 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज 19 लाख करोड़ रुपये के मार्किट कैप को पार करने के साथ भारतीय शेयर बाजार में सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बन गई है।

पिछले एक महीने में रिलायंस के शेयरों में लगभग 9% की वृद्धि

पिछले एक महीने में रिलायंस के शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि तीन महीनों में RIL के शेयर में 24 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। रिलायंस के शेयरों पर तीन साल का रिटर्न 53 फीसदी से ज्यादा है।

तीसरी तिमाही में 17,265 करोड़ रुपये का मुनाफा

तेल से दूरसंचार तक के कारोबारों से जुड़ी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 9.3 फीसदी बढ़ गया। कंपनी के ऊर्जा कारोबार में जो नरमी आई, उसकी भरपाई रिटेल और दूरसंचार कारोबार की तेज रफ्तार वृद्धि ने कर दी।

वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में RIL का शुद्ध मुनाफा पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर के मुकाबले 9.3 फीसदी बढ़कर 17,265 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की आय 3.9 फीसदी बढ़कर 2.25 लाख करोड़ रुपये रही।

RIL ने कहा कि उपभोक्ता कारोबार में निरंतर इजाफे से उसकी आय बढ़ी है। रिलांयस की रिटेल इकाई की आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 74,373 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 23.8 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement