Rekha Jhunjhunwala portfolio: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी राघव प्रोडक्टिविटी इन्हैंसर्स (Raghav Productivity Enhancers) की हिस्सेदारी झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में घटी है. रेखा झुनझुनवाला ने राघव प्रोडक्टिविटी में मार्च 2026 तिमाही के दौरान हिस्सेदारी घटाई है. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4FY26) में उन्होंने कंपनी में 2.04 लाख इक्विटी शेयर (करीब 0.44 फीसदी) बेच दिये। यह स्मालकैप शेयर लंबे समय से रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है। बीते एक साल में यह शेयर करीब 32 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
BSE पर उपलब्ध मार्च 2026 तिमाही की शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राघव प्रोडक्टिविटी में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी घटकर 4.36 फीसदी (20,01,666 इक्विटी शेयर) रह गई। इससे पहले, दिसंबर 2025 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 4.80 फीसदी (22,05,704 इक्विटी शेयर) थी। इस तरह, जनवरी-मार्च 2026 के दौरान रेखा झुनझुनवाला ने राघव प्रोडक्टिविटी में करीब 0.44 फीसदी हिस्सेदारी (204,038 इक्विटी शेयर) घटाई है।
राघव प्रोडक्टिविटी का शेयर 8 अप्रैल 2026 को 672.50 रुपये पर था। इस तरह बीते 5 साल में स्टॉक में 1098 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देखने को मिला। यानी, अगर किसी ने पांच साल पहले स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए हैं, तो आज उसकी वैल्यू 11 लाख रुपये से ज्यादा है।
2026 में अब तक राघव प्रोडक्टिविटी का शेयर 28 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। पिछले 6 महीने में शेयर 4 फीसदी फिसला है। वहीं, बीते एक साल में स्टॉका का रिटर्न 32 फीसदी से ज्यादा रहा है। ट्रेंडलाइन के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में 27 शेयर हैं, जिनकी नेटवर्थ 47,006.8 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
राघव प्रोडक्टिविटी Silica Ramming Mass के दुनिया के सबसे बड़ी निर्माता है। Silica ramming mass एक बहुत ही शुद्ध रीफ्रेक्टरी मैटीरियल है जिसका इस्तेमाल इंडक्शन फर्नेसेस की लाइनिंग के लिए किया जाता है।
कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह मेटल पिघलाने के दौरान उन्हें बहुत ज्यादा तापमान और केमिकल रिएक्शन से बचाता है। साथ ही मजबूत थर्मल और मैकेनिकल सस्टेनेबिलिटी भी देता है। JWK AB Sweden, कंपनी का टेक्नोलॉजिकल पार्टनर है। भारत के अलावा दुनिया भर के 36 से ज्यादा देशों में कंपनी की सप्लाई है।
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं. बाजार में निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)