facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Share: जितना गिरना था गिर गया, अब चढ़ेगा! ब्रोकरेज ने 29% अपसाइड का दिया टारगेट

Advertisement

Reliance Share Price: ब्रोकरेज का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण बाजार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर को जरूरत से ज्यादा सजा दी है।

Last Updated- March 05, 2026 | 10:18 AM IST
Reliance Q4FY26 results

Reliance Industries share price: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (5 मार्च) को चार दिन से जारी गिरावट के बाद बढ़त में खुले। ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच हैवीवेट शेयरों में बढ़त से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, निवेशक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सतर्क बने हुए हैं। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस जेएम फाइनेंशियल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पर मजबूत आउटलुक दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ईरान संकट को लेकर शेयर में गिरावट ‘ओवरडन’ हो गई है।

Reliance Industries Share पर टारगेट प्राइस: ₹1,730

जेएम फाइनेंशियल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर पर ‘BUY‘ रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1,730 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर 29 प्रतिशत का अपसाइड रिटर्न दे सकता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को 1,345 रुपये पर बंद हुए।

ब्रोकरेज का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण बाजार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर को जरूरत से ज्यादा सजा दी है। इस हफ्ते शेयर करीब 4% गिरा है और पिछले एक महीने में लगभग 8% नीचे आया है। हालांकि ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी पर कच्चे तेल और एलएनजी की कीमत बढ़ने का कोई बड़ा स्ट्रक्चरल खतरा नहीं है।

ब्रोकरेज का कहना है कि सप्लाई में रुकावट के खतरे से डीजल के मार्जिन बढ़ सकते हैं। इससे कंपनी को नजदीकी समय में फायदा हो सकता है। इसके अलावा पेट्रोकेमिकल कारोबार के मार्जिन में भी सुधार होने की संभावना है।

यह पढ़ें: बाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SL

ब्रोकरेज ने कहा कि हाल में शेयर में आई कमजोरी की एक वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली भी है। इसके कारण शेयर की कीमत ब्रोकरेज के बेयर केस वैल्यूएशन करीब ₹1,275 प्रति शेयर के पास पहुंच गई है। दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 21.1% थी, जो मार्च 2021 के अंत में 28.3% के उच्च स्तर पर थी।

ब्रोकरेज के अनुसार, यह चिंता सही नहीं है कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से रिलायंस के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार की कमाई पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इसके उलट, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन के कारण कंपनी को निकट अवधि में फायदा मिलने की उम्मीद है।

3% चढ़ा RIL शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ खुले। कंपनी को लेकर पॉजिटिव माहौल के चलते शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे यह बीएसई पर 37.75 अंक या 2.81 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1383.30 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement