facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Reliance Industries: दिवाली से पहले मिलेगा बोनस शेयर का तोहफा! कल रिकॉर्ड डेट के साथ एक और बड़ा ऐलान करेगी कंपनी

Advertisement

रिलायंस इंडस्ट्रीज 14 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग के बाद अपनी सितंबर तिमाही के परिणाम (Reliance Industries Q2FY25 Results) घोषित करेगी।

Last Updated- October 14, 2024 | 8:25 PM IST
Reliance AGM 2025

Reliance Industries Bonus Share, Q2FY25 Results date: अगर आप रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरहोल्डर हैं तो कल आपके लिए भारत की सबसे बड़ी मार्केट कैप वाली कंपनी बड़ा ऐलान करने जा रही है। कल यानी 14 अक्टूबर 2024 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डारयेक्टर्स की मीटिंग होगी। रिपोर्ट्स का मानना है कि 14 अक्टूबर को बोर्ड बोनस शेयर जारी करने की रिकॉर्ड डेट को अंतिम रूप दे सकता है।

दरसअल, 5 सितंबर को रिलायंस के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी थी। 1:1 बोनस शेयर का मतलब यह है कि जिन निवेशकों ने रिलायंस के शेयरों में निवेश किया है, उनके हर एक शेयर पर एक शेयर फ्री में यानी बोनस के तौर पर मिलेगा।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, त्योहारी सीजन के साथ बोनस जारी करना भारत के शेयर बाजार में किसी कंपनी के लिए बड़ी बात होती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से निवेशकों के लिए यह दिवाली के पहले का गिफ्ट हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक बोनस शेयर देने के लिए कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

10 रुपये की फेस वैल्यू पर मिलेगा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर

रिलायंस के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की गई है। यानी मौजूदा प्रत्येक एक शेयर पर 10 रुपये फेस वैल्यू का नया इक्विटी शेयर जारी किया जाएगा। रिकॉर्ड डेट का ऐलान अगर 14 अक्टूबर को कंपनी करती है तो इसका सीधा फायदा उन निवेशकों को मिलेगा, जिनका शेयर रिलायंस में रिकॉर्ड डेट के दिन मौजूद है।

Also Read: रिलायंस का मुनाफा 5% घटा; लेकिन इनकम में इजाफा, जानें कैसे रहे नतीजे

यह सात साल में पहला मौका है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज बोनस शेयर देगी। रिलायंस ने इससे पहले सितंबर, 2017 में 1:1 बोनस शेयर जारी किये थे। उससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2009 में 1:1 बोनस शेयर जारी किए थे।

एक और बड़ा ऐलान करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

Reliance Industries Q2 Results date: रिलायंस इंडस्ट्रीज 14 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग के बाद अपनी सितंबर तिमाही के परिणाम (Reliance Industries Q2FY25 Results) घोषित करेगी। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, 30 सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए रिलायंस (Reliance Industries H1FY25 Results) के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट पर बोर्ड विचार करेगा और उसे मंजूरी देगा।

कैसा रहा Q1FY25 का परिणाम

बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून तिमाही (Relisnce Industries Q1FY25 Results) शुद्ध मुनाफा (YoY net profit) 5.5% घटकर 15,138 करोड़ रुपये हो गया था। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,011 करोड़ रुपये था। उस दौरान रिफाइनिंग मार्जिन कमजोर रहने से कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ा था।

ऑयल से लेकर टेलीकॉम तक के कारोबार करने वाली प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का जून तिमाही में रिलायंस का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 12% बढ़कर 2.36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। एक साल पहले की समान अवधि यानी अप्रैल-जून 2023 में यह 2.10 लाख करोड़ रुपये रहा था। ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 

Advertisement
First Published - October 13, 2024 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement