facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20% चढ़ा रिलायंस इन्फ्रा का शेयर, अनिल अंबानी की कंपनी ने LIC, ICICI Bank समेत इन कर्जदाताओं के चुकाए लोन

Advertisement

बीएसई में Reliance Infrastructure का शेयर ऊपरी सर्किट सीमा 19.99 प्रतिशत उछलकर 282.75 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- September 18, 2024 | 7:23 PM IST
Reliance Infra's plan to raise Rs 6,000 crore gets shareholders' approval Reliance Infra की 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को शेयरधारकों की मंजूरी मिली

उद्योगपति अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. के शेयर में बुधवार को 20 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी के भारतीय जीवन बीमा निगम, ICICI बैंक और अन्य कर्जदाताओं का कर्ज चुकाने से उसका शेयर चढ़ा है।

कर्ज चुकाने के बाद रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का एकल आधार पर कर्ज 87 प्रतिशत घटकर 475 करोड़ रुपये रह गया है। बीएसई में कंपनी का शेयर ऊपरी सर्किट सीमा 19.99 प्रतिशत उछलकर 282.75 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह दिन की कारोबार की उच्चतम स्वीकार्य सीमा 282.73 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,865.78 करोड़ रुपये बढ़कर 11,200.61 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एकल आधार पर कर्ज 3,831 करोड़ रुपये से घटकर 475 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसके परिणामस्वरूप, कंपनी का नेटवर्थ 9,041 करोड़ रुपये होगा।

सूचना के अनुसार, ‘‘रिलायंस इन्फ्रा ने भारतीय जीवन बीमा निगम, एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लि., आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक और अन्य कर्जदाताओं के बकाया ऋण को चुका दिया है।’’

इसके अलावा, कंपनी ने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. (एईएमएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लि. (एईएसएल), के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत, दोनों कंपनियां एक-दूसरे के खिलाफ मध्यस्थता के दावे वापस लेने पर सहमत हुईं हैं।

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 7:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement