facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Remsons Shares: कंपनी को मिला ₹300 करोड़ का भारी-भरकम ऑर्डर, शेयरों में 17% की जोरदार छलांग

Advertisement

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रेमसंस को स्टेलेंटिस एनवी, उत्तरी अमेरिका से कंट्रोल केबल्स की सप्लाई के लिए आर्डर मिला है।

Last Updated- May 15, 2025 | 3:29 PM IST
Stocks to Watch today

Remsons Shares: ऑटो प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी रेमसंस इंडस्ट्रीज (Remsons Industries) के शेयरों में गुरुवार (15 मई) को जबरदस्त मांग देखने को मिली। कंपनी के शेयरों ने 16.84% की तेजी के साथ ₹139.80 प्रति शेयर का इंट्राडे उच्च स्तर छुआ। हालांकि, दोपहर 3 बजे तक शेयरों में थोड़ी नरमी आई और यह 14.25% की बढ़त के साथ ₹136.70 पर ट्रेड कर रहा था। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1.47% की जोरदार तेजी के साथ 82,502.44 पर था।

Remsons के शेयरों में तेजी की वजह?

कंपनी के शेयरों में उछाल उस समय आया जब Remsons Industries ने घोषणा की कि उसे Stellantis North America से 300 करोड़ रुपये (करीब $35 मिलियन) का बड़ा ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रेमसंस इंडस्ट्रीज को स्टेलेंटिस एनवी, उत्तरी अमेरिका से कंट्रोल केबल्स की सप्लाई के लिए बिज़नेस आर्डर मिला है। यह रेमसंस के इतिहास के सबसे बड़े ऑर्डरों में से एक है। आर्डर के तहत डिलीवरी अगले वित्त वर्ष से शुरू होगी।”

इस डील के तहत कंपनी जीप रेंगलर (Jeep Wrangler) और RAM जैसे वाहन प्लेटफॉर्म्स के लिए महत्वपूर्ण कंपोनेंट की सप्लाई करेगी। साथ ही Stellantis Europe के लिए स्मार्ट कार और थ्री-व्हीलर उत्पाद भी सप्लाई किए जाएंगे।

रेमसंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल केजरीवाल ने कहा, “यह सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं है। बल्कि यह हमारी यात्रा का एक मील का पत्थर है। यह साबित करता है कि वैश्विक ऑटोमोबाइल लीडर्स को हमारी क्वालिटी, क्षमताओं और कमिटमेंट पर कितना भरोसा है।”

यह भी पढ़ें…20 मई को खुलने जा रहा टेक्सटाइल कंपनी का IPO, प्राइस बैंड, लॉट साइज और जरूरी तारीखें जानें

क्या करती है कंपनी?

बता दें कि पिछले महीने ही रेमसंस इंडस्ट्रीज ने एस्ट्रो मोटर्स (Astro Motors) का अधिग्रहण किया था। यह तीन-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी है। एस्ट्रो मोटर्स कार्गो, लोडर, पैसेंजर और माइक्रो मोबिलिटी सेगमेंट के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के डेवेलपमेंट और निर्माण का काम करती है।

वहीं, रेमसंस इंडस्ट्रीज दो-पहिया, तीन-पहिया, चार-पहिया, कमर्शियल और ऑफ-हाईवे वाहनों के लिए ऑटोमोटिव OEM कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी है, जो पिछले 50 वर्षों से भारत और वैश्विक बाजार में अपनी सेवाएं दे रही है।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 3:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement