facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बड़े आर्डर के दम पर NTPC Green Energy में बड़ा उछाल, शेयर 5% उछला; 15 दिन में 22% भाग चुका है स्टॉक

Advertisement

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर एक्सचेंज पर 27 नवम्बर, 2024 को लिस्ट हुआ था। तब से अब तक स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 108 रुपये की तुलना में 42.8% चढ़ चुका है।

Last Updated- December 11, 2024 | 12:38 PM IST
Renewable energy

NTPC Green Energy Share Price: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy) के हाल ही में लिस्ट शेयर बुधवार (11 दिसंबर) को हाई डिमांड में रहे और एनएसई पर कंपनी के 1.28 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर प्राइस बुधवार को शुरूआती कारोबार में एनएसई पर 5.28 प्रतिशत चढ़कर 154.40 रुपये तक पहुंच गया। स्टॉक में यह तेजी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की एक सब्सिडियरी कंपनी को 500 मेगावाट के सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट मिलने के चलते आई है।

NTPC Green Energy स्टॉक में तेजी की वजह

एनटीपीसी ग्रीन ने मंगलवार को कहा, ”सब्सिडयरी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी ने 3.52 रुपये प्रति किलोवाट के टैरिफ पर 500 मेगावाट की सोलर एनर्जी क्षमता हासिल की है। इसमें कॉन्ट्रैक्ट पर सोलर क्षमता के साथ 250 मेगावाट/1000 मेगावाट के एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ESS) को स्थापित करना शामिल है।”

बता दें कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर 27, नवम्बर 2024 को लिस्ट हुआ था। तब से अब तक स्टॉक अपने इश्यू प्राइस 108 रुपये की तुलना में 42.8% का रिटर्न दे चुका है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी नॉन-हाइड्रो रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र की पब्लिक सेक्टर फर्म ‘महारत्न’ एनटीपीसी की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी है। 30 सितंबर, 2024 तक कंपनी की ऑपरेशनल कैपेसिटी 3,320 मेगावाट थी। इसमें छह राज्यों में फैली 3,220 मेगावाट की सोलर परियोजनाएं और 100 मेगावाट के विंड प्रोजेक्ट शामिल हैं।

शेयरों में आया उछाल

कंपनी का कुल मार्केट कैप (Mcap) 1.26 लाख करोड़ रुपये है। सुबह 10: 40 बजे एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर 1.62% या 2.37 रुपये चढ़कर 149.02 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं, एनएसई का निफ्टी-50 इस दौरान 0.27% या 65.40 अंक चढ़कर 24,675.45 पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 11, 2024 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement