facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप की चेतावनी से चावल कंपनियों के शेयर लड़खड़ाए, 10% तक फिसले; क्या है मामला ?

Advertisement

Rice Stocks: चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 5 फीसदी टूट गया। इसके अलावा कावेरी सीड कंपनी और जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड के शेयर भी फिसल गए

Last Updated- December 09, 2025 | 10:16 AM IST
rice stocks

Rice Stocks: भारतीय चावल कंपनियों के शेयरों में मंगलवार (9 दिसंबर) को बाजार खुलते ही बड़ी गिरावट देखने को मिली। केआरबीएल, एलटी फूड्स और जीआरएम जैसी चावल कंपनियों के शेयर 10 फीसदी तक गिर गए। राईस स्टॉक्स में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ताजा बयान के चलते आई है।

ट्रंप के बयान के चलते चावल कंपनियों के शेयर लड़खड़ा गए। सबसे ज्यादा गिरावट एलटी फूड्स के शेयर में देखने को मिली। यह 8 फीसदी गिरकर 362 रुपये के इंट्रा-डे लो पर आ गया। केआरबीएल के शेयर 3 फीसदी तक फिसल गए। हालांकि, बाद में शेयर में रिकवरी भी देखने को मिली। इसके अलावा कोहिनूर फूड्स के शेयर 10 फीसदी गिर गए।

वहीं, चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के शेयर में भी गिरावट दर्ज की गई और यह 5 फीसदी टूट गया। इसके अलावा कावेरी सीड कंपनी और जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड के शेयर भी फिसल गए।

यह भी पढ़ें: बंपर ऑर्डर बुक से Defence Stocks में तेजी! मोतीलाल ओसवाल ने रखे ₹2,000 तक के टारगेट

ट्रंप ने क्या कहा ?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वे अग्रि प्रोडक्ट्स के आयात पर नए टैरिफ लगा सकते हैं। खासकर भारत से आने वाले चावल और कनाडा से आयात होने वाले फर्टिलाइजर पर। उनका कहना था कि ये आयात अमेरिकी किसानों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं और इसे लेकर कदम उठाना जरूरी है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के सहायता पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि भारत से आयातित चावल को लेकर वे “सावधानी बरतेंगे”। उन्होंने कहा कि अमेरिका के किसान चावल की गिरती कीमतों से चिंतित हैं, क्योंकि भारत, थाईलैंड और वियतनाम से आने वाला चावल उनकी उपज की कीमत को प्रभावित कर रहा है।

ट्रंप ने कहा, “ऐसा नहीं होना चाहिए कि ये चावल बाजार में सस्ते दाम पर बेचा जाए। मुझे यह शिकायतें किसानों से मिली हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।”

यह भी पढ़ें: तेजी के लिए तैयार ये दो स्टॉक्स! ब्रोकरेज ने कहा- खरीदकर रख लें, 19% तक मिल सकता है रिटर्न

भारत-यूएस ट्रेड डील पर बढ़ी चिंता

ट्रंप के ताजा बयान के बाद भारत और अमेरिका के बीच जल्द ट्रेड डील होने की संभावनाओं को झटका लगा है। इस साल की शुरुआत में ट्रम्प ने भारत से आयातित सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। उनका आरोप था कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदा और इस तरह रूस के खिलाफ युद्ध में फंडिंग की। हालांकि, इसके बाद दोनों देशों ने व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश की।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 7 दिसंबर को भारत पहुंचा और एक और दौर की वार्ता की। हालांकि अधिकारियों का अनुमान है कि इस दौर में कोई बड़ा समझौता नहीं होगा। अमेरिकी उप विदेश सचिव एलिसन हुकर पांच दिन की यात्रा पर भारत में हैं, ताकि द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत किया जा सके।

Advertisement
First Published - December 9, 2025 | 10:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement