facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RIL AGM 2025: रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM आज, Jio IPO पर हो सकता है बड़ा ऐलान

Advertisement

RIL AGM 2025: यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) है। इससे पहले आरआईएल ने अपनी सालाना आम बैठकों के जरिये कई महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं।

Last Updated- August 29, 2025 | 9:26 AM IST
Reliance Q4FY26 results

RIL AGM 2025: मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) आज अपनी सालाना आम बैठक (AGM) के चलते शेयर बाजार में फोकस में रहेगी। आरआईएल की सालाना आम बैठक (एजीएम) शुक्रवार (29 अगस्त) के लिए तय की गई है। निवेशक कंपनी की भविष्य की योजनाओं और अन्य रणनीतिक घोषणाओं के लिए कंपनी की बैठक पर उत्सुकता से नजरें गड़ाए हुए हैं।

यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) है। इससे पहले आरआईएल ने अपनी सालाना आम बैठकों के जरिये कई महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। इनमें उत्तराधिकार की रूपरेखा, 5G में बड़ा निवेश और जियोफोन की शुरुआत शामिल है। इसलिए, कोई हैरान करने वाली बात नहीं कि एनालिस्ट्स और निवेशक दोनों ही आज आरआईएल एजीएम 2025 (RIL AGM 2025) पर गहरी नज़र रखेंगे। निवेशकों का फोकस रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर पर भी टिका होगा।

यह भी पढ़ें: RIL AGM के पहले टेक्निकल चार्ट पर मजबूत दिख रहा शेयर, ₹1,600 तक जा सकता है भाव

RIL AGM 2025 Date

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सदस्यों की 48वीं वार्षिक आम बैठक शुक्रवार (29 अगस्त) को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

इस वर्ष आरआईएल की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले निवेशकों के उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। उनका मानना है कि मुकेश अंबानी जियो आईपीओ (Jio IPO) की समयसीमा के संबंध में घोषणा कर सकते हैं।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज ने कहा, “निवेशक बेसब्री से जियो आईपीओ को लेकर स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं। जियो अब मेच्योर अवस्था में पहुंच चुका है। कंपनी मध्यम स्तर की (मिड-टीन्स) वृद्धि दर के साथ आगे बढ़ रही है। इसकी कैश फ्लो की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है। जियो की एआई परियोजनाऐं और इसके मीडिया एवं कंज्यूमर बिजनेस का विस्तार ग्रोथ के प्रमुख लॉन्ग टर्म चालक हैं। इसलिए प्रबंधन की ओर से इन परियोजनाओं पर की जाने वाली टिप्पणियों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।”

AGM का फोकस

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार की AGM में जियो, रिन्यूएबल एनर्जी और बाहरी निवेश पर फोकस होगा। तेल और गैस पर कोई बड़ा ऐलान नहीं किया जाएगा। ध्यान इस बात पर भी रहेगा कि अमेरिका के दबाव के बीच रिलायंस अपनी रणनीति कैसे आगे बढ़ाती है, क्योंकि कंपनी का जामनगर कॉम्प्लेक्स दुनिया की सबसे बड़ी और एडवांस रिफाइनरी है, जो मुश्किल से मुश्किल कच्चे तेल को भी प्रोसेस कर सकती है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 29, 2025 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement