facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

27% गिरने के बाद RIL फिर जोरदार तेजी को तैयार! ब्रोकरेज सुपर बुलिश, 36% अपसाइड का मिला टारगेट

Advertisement

जेफरीज (Jefferies) ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1600 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।

Last Updated- March 06, 2025 | 7:21 PM IST
Reliance Industries Limited

RIL share price: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में गुरुवार (6 मार्च) को मजबूत मांग देखी गई। हैवी वेट कंपनी के शेयर बीएसई पर 2.15 प्रतिशत तक बढ़कर 1,201.05 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। आरआईएल के शेयरों में उछाल घरेलू ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अपग्रेड के बाद आया है।

Reliance Industries: मैक्सिम टारगेट प्राइस ₹1600| रेटिंग BUY| मैक्सिमम अपसाइड 36%|

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर अपनी रेटिंग को ‘ADD’ से अपग्रेड कर ‘BUY’ कर दिया है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक के फेयर वैल्यू (FV) को 1,435 रुपये से थोड़ा कम करके 1400 रुपये कर दिया है। इस तरह से शेयर आगे चलकर 20% तक अपसाइड दिखा सकता है। आरआईएल के शेयर बुधवार को 1175 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए थे।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एनालिस्ट्स ने बताया कि पिछले 12 महीनों में 22 प्रतिशत की गिरावट के साथ आरआईएल के स्टॉक को बड़े करेक्शन का सामना करना पड़ा है। कंपनी के कमजोर प्रदर्शन के पीछे रिटेल सेगमेंट की वीक परफॉर्मेंस प्रमुख वजह रही। हालांकि, एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि स्टोर रेशनलाइजेशन का दौर जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

ब्रोकरेज के अनुसार, रूस पर बढ़ते प्रतिबंधों और अमेरिका द्वारा जवाबी टैरिफ ने रिफाइनिंग आउटलुक को कमजोर कर दिया है। इस देखते हुए कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एनालिस्ट्स ने कंपनी के FY2026/27E एबिटा को 1-3% तक कम कर दिया है। इस कटौती के बावजूद ब्रोकरेज को FY2024 से FY2027E तक लगभग 11 प्रतिशत की आय कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) की उम्मीद है।

ब्रोकरेज के एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि स्टॉक में बड़े करेक्शन के साथ रिस्क अवार्ड रेश्यो अब अधिक उचित दिख रहा है। इसके अलावा, आने वाली तिमाहियों में रिटेल बिजनेस में भी सुधार आने की उम्मीद है। जबकि टेलीकॉम बिजनेस के आईपीओ की समयसीमा और संभावित टैरिफ बढ़ोतरी के बारे में खबरें उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकती हैं।

Jefferies RIL Rating: टारगेट प्राइस ₹1600| रेटिंग BUY| अपसाइड 36%|

इसी तरह ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1600 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से शेयर भविष्य में 36% का रिटर्न दे सकता है।

Reliance Industries Q3 Results

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 7.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18,540 करोड़ रुपये रहा। एनर्जी, रिटेल और डिजिटल सेवा सेक्टर में मजबूत प्रदर्शन से कंपनी के मुनाफे को सपोर्ट मिला है। एनालिस्ट्स ने औसतन 18,038 करोड़ रुपये नेट प्रॉ​फिट की उम्मीद की थी। इसके अलावा आरआईएल का ऑपरेशंस से रेवेन्यू अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में बढ़कर 2.43 लाख करोड़ रुपये हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

 

हर साल कैसे अरबपति बन रहे कुछ भारतीय, Knight Franks की Global Wealth report-2025 में हुआ बड़ा खुलासा

 

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement