facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रॉकेट बना झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का ये Multibagger Stock, ऑर्डर मिलते ही 13% भागा; 1 साल में 110% दिया रिटर्न

Advertisement

झुनझुनवाला पोर्टफोलियो के मल्टीबैगर स्टॉक VA Tech Wabag में यह उछाल विदेशी कंपनी से एक बड़ा आर्डर मिलने के बाद आया है। यह आर्डर सऊदी अरब से मिला है।

Last Updated- February 10, 2025 | 10:16 AM IST
Stocks to Watch today

VA Tech Wabag Share Price: बाजार में गिरावट के बावजूद वॉटर ट्रीटमेंट कंपनी वीए टेक वाबाग (VA Tech WABAG) के शेयर सोमवार (10 फरवरी) को बीएसई पर इंट्राडे ट्रेड में 13 फीसदी तक चढ़ गए। झुनझुनवाला पोर्टफोलियो के मल्टीबैगर स्टॉक VA Tech Wabag में यह उछाल विदेशी कंपनी से एक बड़ा आर्डर मिलने के बाद आया है। यह आर्डर सऊदी अरब से मिला है। आर्डर की खबर के बाद BSE पर स्टॉक 13.46 फीसदी चढ़कर 1550 रुपये तक पहुंच गया। पिछले एक साल में शेयर ने 110 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

वीए टेक वाबाग को सऊदी की कंपनी से मिला आर्डर

वीए टेक वाबाग (VA Tech Wabag) सऊदी अरब की कंपनी Al Haer Environmental Services Company से 3,251 करोड़ रुपये का कंसोर्टियम ऑर्डर मिला है।

वीए टेक वाबाग ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह ऑर्डर 200 MLD (मिलियन लीटर प्रति दिन) क्षमता वाले इंडिपेंडेंट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (ISTP) के इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) के लिए है। आर्डर में आउटफॉल डिलीवरी फैसिलिटीज से कनेक्शन भी शामिल हैं।

इंडिपेंडेंट सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (ISTP) एक कंसोर्टियम द्वारा तैयार किया जा रहा है। इसमें Miahona Company (लीड), Marafiq और N.V. Besix S.A. शामिल हैं। इस परियोजना के ऑफ-टेकर Saudi Water Partnership Company (SWPC) है। कंपनी ने बताया कि SWPC सऊदी अरब में जल और अपशिष्ट जल परियोजनाओं के लिए प्रमुख ऑफ-टेकर है।

वीए टेक वाबाग हिस्ट्री

इस खबर के बाद वीए टेक वाबाग के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए। इंट्रा-डे ट्रेड में 13% तक चढ़ने के बाद सुबह 10 बजे वीए टेक वाबाग के शेयर बीएसई पर 78.80 रुपये या 5.77% उछलकर कारोबार कर रहे थे। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर 10% से ज्यादा चढ़ चुके है। जबकि पिछले एक साल में स्टॉक ने 110% का शानदार रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,943 रुपये जबकि 52 वीक लो 650 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक मार्केट कैप 8,955 करोड़ रुपये है।

क्या करती है वीए टेक वाबाग लिमिटेड?

वीए टेक वाबाग लिमिटेड एक भारतीय मल्टी नेशनल कंपनी है। यह वाटर ट्रीटमेंट सेक्टर में काम करती है। कंपनी का हेड ऑफिस भारत के चेन्नई में स्थित है। वीए टेक वाबाग की स्थापना 1924 में मैक्स रेडर द्वारा ब्रेस्लाउ, जर्मनी में की गई थी। कंपनी पानी के कंजर्वेशन (water conservation),रिसाइक्लिंग (recycling) और री-यूज (reuse) से सम्बंधित सोल्यूशंस प्रोवाइड करती है। कंपनी यह सेवा लगभग एक सदी से अधिक समय से दे रही है।

वीए टेक वाबाग की उपस्थिति चार महाद्वीपों में है, और यह अलग-अलग देशों में अपनी सेवाएं देती हैं। कंपनी की सहायक कंपनियां सिंगापुर, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, ट्यूनीशिया, रोमानिया, तुर्की, फिलीपींस, ओमान, नामीबिया और नेपाल जैसे देशों में स्थित हैं।

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 10:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement