facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 शेयर बंट जाएगा 10 टुकड़ों में! ऑटो सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय

Advertisement

Stock Split: बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई थी, BSE पर कंपनी का शेयर 0.65 फीसदी के उछाल के साथ 1396.05 रुपये पर बंद हुआ था

Last Updated- September 13, 2025 | 5:30 PM IST
Stock Split
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Stock Split: ऑटोमोटिव सेक्टर से जुड़ी गुजरात की कंपनी रोलेक्स रिंग्स लिमिटेड ने स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला लिया है। कंपनी अपने शेयरों का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 1 रुपये करने जा रही है। यानी, हर एक शेयर के बदले शेयरधारकों को 10 शेयर मिलेंगे। पहले इस स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 19 सितंबर 2025 थी, जिसे अब बदलकर 4 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है। कंपनी ने 4 सितंबर 2025 को हुई बोर्ड मीटिंग में इस फैसले को मंजूरी दी थी। इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को सेबी नियमों के तहत दी गई है।

बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई थी। BSE पर कंपनी का शेयर 0.65 फीसदी के उछाल के साथ 1396.05 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी की मार्केट वैल्यू 3,801.91 करोड़ रुपये है। पिछले 2 हफ्ते में कंपनी का शेयर 2.43 फीसदी उछला है जबकि बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 3.28 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

Also Read: Dividend Stocks: 250% का तगड़ा डिविडेंड! फार्मा कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

क्या करती है यह कंपनी?

रोलेक्स रिंग्स प्रेसिजन मेटल फोर्जिंग और मशीनिंग में माहिर है। यह कंपनी ऑटोमोटिव और बेयरिंग इंडस्ट्री के लिए जरूरी पार्ट्स बनाती है। भारत में फोर्जिंग के मामले में यह टॉप-5 कंपनियों में शामिल है। इसके प्रोडक्ट्स गाड़ियों, इंडस्ट्रियल मशीनरी, विंड टर्बाइंस और रेलवे में इस्तेमाल होते हैं। कंपनी भारत और विदेशों में बड़े क्लाइंट्स को सप्लाई करती है।

अगर कंपनी की आर्थिक स्थिति की बात करें तो रोलेक्स रिंग्स की पहली तिमाही (Q1FY25-26) में आय 311 करोड़ से घटकर 292 करोड़ रुपये रही। नेट प्रॉफिट भी 50 करोड़ से थोड़ा कम होकर 49 करोड़ रुपये हुआ। फिर भी, कंपनी की फाइनेंशियल सेहत मजबूत है। इसका ROCE 22.8% और ROE 19.2% है, जो दिखाता है कि कंपनी पूंजी का सही इस्तेमाल कर रही है। डेट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.01 है, यानी कंपनी कर्ज पर बहुत कम निर्भर है। स्टॉक का P/E रेशियो 21.4 है, जो इंडस्ट्री के औसत 26.6 से कम है। इससे पता चलता है कि शेयर की कीमत दूसरी कंपनियों के मुकाबले कम हो सकती है।

कंपनी की आय में सबसे बड़ा योगदान पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट (50.2%) का है। इसके बाद कमर्शियल और हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (25.5%) और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन्स (16.4%) का नंबर आता है। बैटरी इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड व्हीकल्स की हिस्सेदारी 7.9% रही, जबकि टू-व्हीलर से कोई आय नहीं हुई।

रोलेक्स रिंग्स की प्रिसिजन इंजीनियरिंग और टूल डिजाइन में मजबूत पकड़ है। कंपनी ने भारत और विदेशों में कई बड़े क्लाइंट्स के साथ लंबे समय से रिश्ते बनाए हैं।

Advertisement
First Published - September 13, 2025 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement