facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Small Cap कंपनी का डबल गिफ्ट! निवेशकों को 2 पर मिलेगा 1 बोनस शेयर; साथ में 80% का डिविडेंड; जानें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

रोटो पंप्स ने शेयरधारकों को 2:1 बोनस शेयर देने और 0.80 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसके चलते निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है।

Last Updated- June 28, 2025 | 5:43 PM IST
Stock Market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

कंप्रेसर, पंप और डीजल इंजन के बिजनेस से जुड़ी स्मॉल कैप कंपनी रोटो पंप्स लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए दो बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने और 0.80 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इन दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट 11 जुलाई 2025 तय की गई है। 28 जून 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप 1,795.26 करोड़ रुपये है।

रोटो पंप्स ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 0.80 रुपये यानी 80 फीसदी का फाइनल डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है। यह डिविडेंड तब लागू होगा, जब शेयरधारक इसे कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) में मंजूरी देंगे। इसके साथ ही कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का भी फैसला किया है। यानी, हर एक शेयर के बदले दो अतिरिक्त शेयर फ्री में मिलेंगे। ये बोनस शेयर भी 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले होंगे और मौजूदा शेयरों जैसे ही अधिकार रखेंगे। हालांकि, ये बोनस शेयर वित्त वर्ष 2024-25 के फाइनल डिविडेंड के हकदार नहीं होंगे।

Also Read: TCS के तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों को मिल सकती है डिविडेंड की सौगात, इस दिन होगी बोर्ड मीटिंग

शेयर का भाव और परफॉर्मेंस

27 जून को BSE पर रोटो पंप्स का शेयर 0.49 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 285.80 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में शेयर ने 7 फीसदी से ज्यादा की उछाल दिखाई है, वहीं तीन महीनों में यह करीब 35 फीसदी तक बढ़ा है। लंबे समय में कंपनी का परफॉर्मेंस कमाल का रहा है। कंपने के शेयरों ने एक साल में शेयर 8 फीसदी, दो साल में 54 फीसदी, तीन साल में 143 फीसदी और पांच साल में 1164 फीसदी का रिटर्न दिाय है। शेयर का 52 हफ्तों का हाई 374.33 रुपये और लो 186.05 रुपये रहा है। पिछले साल 2024 में कंपनी ने 2 रुपये के शेयर को 1 रुपये में तोड़ने के लिए स्टॉक स्प्लिट भी किया था।

कंपनी ने बोनस शेयर के लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए पोस्टल बैलट का तरीका अपनाया है। 11 जुलाई की रिकॉर्ड डेट पर उन शेयरधारकों की लिस्ट बनेगी, जो डिविडेंड और बोनस शेयर के लिए हकदार होंगे। निवेशकों में इस खबर को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है, क्योंकि इससे उन्हें बढ़िया फायदा होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - June 28, 2025 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement