facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप के शुल्क ऐलान से पहले बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट; निवेशकों के ₹3.4 लाख करोड़ डूबे

Advertisement

बाजार में उठापटक मापने वाला सूचकांक इंडिया वीआईएक्स 8.4 फीसदी बढ़कर 13.78 पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों ने 5,902 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

Last Updated- April 01, 2025 | 11:13 PM IST
Share Market

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा बराबरी वाले शुल्क की घोषणा से पहले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारी बिकवाली से बेंचमार्क सूचकांकों में आज एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 1,390 अंक या 1.8 फीसदी लुढ़क कर 76,025 पर बंद हुआ। निफ्टी 354 अंक या 1.5 फीसदी के नुकसान के साथ 23,166 पर बंद हुआ। 28 फरवरी के बाद दोनों सूचकांकों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 3.4 लाख करोड़ रुपये घटकर 409 लाख करोड़ रुपये रहा। बाजार में उठापटक मापने वाला सूचकांक इंडिया वीआईएक्स 8.4 फीसदी बढ़कर 13.78 पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों ने 5,902 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

अमेरिका व्यापार में भागीदार देशों पर बुधवार को बराबरी वाले शुल्क लगाने की घोषणा करेगा। मगर शुल्क कठोर होगा या उदार इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। अमेरिका पहले ही तीन बड़े व्यापार में भागीदार देशों चीन, मै​क्सिको और कनाडा पर शुल्क लगा चुका है। इसके साथ ही वाहन, स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर भी शुल्क लगाने की घोषणा कर चुका है। बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य देशों के जवाबी शुल्क की घोषणा पर भी बाजार की नजर रहेगी। 

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यूआर भट्ट ने कहा, ‘बहुत सारे शॉर्ट पोजीशन बन रहे हैं। निवेशकों को आशंका है कि ट्रंप की नीति से निर्यात पर व्यापक असर पड़ेगा। यह देखने वाली बात होगी कि अमेरिका को निर्यात करने वाली कंपनियों के मार्जिन पर कितना असर पड़ता है।’ अमेरिकी व्यापार नीति के साथ ही जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे भी आगे बाजार की दिशा तय करेंगे।

एक फंड मैनेजर ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘भारतीय बाजार में उन घटनाक्रम का असर दिखा है जिसने एक दिन पहले दुनिया भर के बाजारों में उथल पुथल मचाई थी। यह सिर्फ कल और ट्रंप की घोषणा के बारे में नहीं है। बराबरी वाले शुल्क के जबाव में दूसरे देश की कैसी प्रतिक्रिया रहेगी यह भी देखना होगा। मार्च तिमाही के नतीजे बहुत अच्छे रहने की उम्मीद नहीं है और मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है। नतीजे अच्छे भी रहे तब भी शुल्क को लेकर कंपनियों के प्रबंधन के बयान में कुछ अनि​श्चितता दिखेगी।’

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement