facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में 11 पैसे फिसला रुपया, 82.97 प्रति डॉलर पर आया

Advertisement

रुपया 82.95 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.97 प्रति डॉलर पर फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है।

Last Updated- January 16, 2024 | 10:55 AM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.97 पर आ गया। प्रमुख विदेशी प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और घरेलू बाजारों की कमजोर धारणा का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों के कुछ प्रवाह से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला, जो कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण दबाव में थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 82.95 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.97 प्रति डॉलर पर फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.86 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.35 कारोबार कर रहा है। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत बढ़त के साथ 78.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,085.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 10:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement