facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, इस स्तर पर कर रहा है ट्रेड

Advertisement

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख से स्थानीय मुद्रा को मिल रहा समर्थन सीमित हो गया।

Last Updated- February 15, 2024 | 10:58 AM IST
Rupee vs Dollar

Rupee vs Dollar Today: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख से स्थानीय मुद्रा को मिल रहा समर्थन सीमित हो गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.00 प्रति डॉलर पर खुला।

इसके बाद 82.99 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.02 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.69 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,929.60 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 10:58 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement