facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rupee vs Dollar Today: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया, जानें कितने पर बंद हुआ बाजार

Advertisement

Rupee vs Dollar: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.04 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Last Updated- February 15, 2024 | 4:42 PM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.04 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी से भारतीय मुद्रा में गिरावट आई। हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाजारों ने रुपये की गिरावट को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83 प्रति डॉलर पर खुला।

कारोबार के दौरान उसने 82.99 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 83.04 के निचले स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.04 के (अस्थायी) भाव पर बंद हुआ।

इससे पहले, बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे मजबूत होकर 83.02 पर बंद हुआ था। शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने और अमेरिकी डॉलर में नकारात्मक रुख के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में रातोंरात गिरावट और उम्मीद से बेहतर व्यापार संतुलन से रुपये को और समर्थन मिल सकता है।’’

हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी से रुपये की तेजी पर रोक लग सकती है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 104.61 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,929.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 4:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement