facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sapphire Food Stocks: स्टॉक स्प्लिट के बाद आया KFC, Pizza Hut चलाने वाली कंपनी के शेयरों में उछाल

Advertisement

Sapphire Food का भारत के अलावा विदेशों में भी कारोबार है। कंपनी भारत के साथ-साथ श्रीलंका और मालदीव में YUM की फेंचाइजी ऑपरेटर है।

Last Updated- June 20, 2024 | 11:09 AM IST
Devyani-Sapphire Foods Merger

Sapphire Food Share Price: भारत में दिग्गज फूड आउटलेट – KFC और पिज्जा हट (Pizza Hut) ऑपरेट करने वाली कंपनी (सफायर फूड) के शेयरों में आज शानदार उछाल देखने को मिला। इंट्रा डे ट्रेड के दौरान Sapphire Food के शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछलकर 1672.75 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गए थे, जबकि, ओपनिंग प्राइस 1619.95 रुपये थी। 11:03 बजे कंपनी के शेयर 2.42% की उछाल के साथ 1595.20 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

शेयरों में उछाल की वजह

Sapphire Food के शेयरों में उछाल की वजह शेयरों में विभाजन यानी स्टॉक स्प्लिट है। कंपनी ने कल शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया था कि बोर्ड ने 19 जून को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर से 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले 5 इक्विटी शेयरों का भुगतान कर दिया गया है। इसका मतलब है कि यह स्टॉक स्प्लिट 1 शेयरों का 5 शेयरों में हैं। कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने मौजूदा इक्विटी शेयरों के सब-डिवीजन/स्प्लिट द्वारा शेयर पूंजी में बदलाव को मंजूरी दे दी थी।

सब डिवीजन से पहले 10 रुपये की फेस वैल्यू पर कंपनी के पास 46,70,12,000 शेयर थे, जो अब यानी स्टॉक स्प्लिट के बाद 2 रुपये की फेस वैल्यू पर 233,50,60,000 हो गए हैं।

Sapphire Food ने कहा कि कंपनी की 15वीं AGM की तारीख और कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों के सब-डिवीजन या स्प्लिट के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी।

भारत के अलावा विदेशों में भी Sapphire Food के कारोबार

बता दें कि Sapphire Food के पास भारत में जहां KFC और Pizza Hut जैसे आउटलेट्स हैं तो वहीं इसका विदेशों में भी कारोबार है। कंपनी भारत के साथ-साथ श्रीलंका और मालदीव में YUM की फेंचाइजी ऑपरेटर है। पिछले 1 महीने में इसके शेयरों में करीब 16 फीसदी का उछाल देखने को मिसा है।

Sapphire Food के शेयरों ने 1 साल में 13 फीसदी के लगभग रिटर्न दिया है तो वहीं, 6 महीने में इसके शेयर 13 फीसदी तक चढ़े हैं। मौजूदा समय में इसकी मार्केट कैप (mcap) 10,184.58 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 11:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement