facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेयर में निवेशकों को फंसाने के आरोप में सैट ने अरशद वारसी के ​खिलाफ सेबी का आदेश सुर​क्षित रखा

Advertisement

नियामक ने यूट्यूब वीडियो के जरिये निवेशकों को फंसाने के लिए अरशद वारसी और उनकी पत्नी को प्रतिबं​धित कर दिया था

Last Updated- March 17, 2023 | 8:54 PM IST
SEBI

साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर में निवेशकों को फंसाने के मामले में अरशद वारसी द्वारा बाजार नियामक के ​खिलाफ याचिका की सुनवाई करते हुए प्रतिभूति अपीली पंचाट (Securities Appellate Tribunal -SAT) ने शुक्रवार को अपना निर्णय सुर​क्षित रखा।

2 मार्च को जारी आदेश में भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (SEBI) ने साधना ब्रॉडकास्ट के बारे में यूट्यूब चैनलों पर भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में 31 इकाइयों को कारोबार से प्रतिबं​धित कर दिया था।

सेबी ने कंपनी के प्रमोटरों, यूट्यूब चैनल परिचालकों और वारसी दंपती समेत अन्य लोगों को गलत जानकारी फैलाने की वजह से प्रतिबं​​धित किया था।

सेबी के अनुसार छोटे निवेशकों को फंसाकर वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी वारसी ने क​थित तौर पर 29.43 लाख रुपये और 37.56 लाख रुपये का मुनाफा कमाया था। नियामक ने ‘वॉल्यूम क्रिएटर’ के तौर पर उनके टेलेंट मैनेजर आहुती रसिक मिस्त्री के नाम का भी जिक्र किया है।

हालांकि वारसी के वकीलों ने इन आरोपों का खंडन करते हुए तर्क पेश किया है कि वे किसी यूट्यूब वीडियो में नहीं दिखे, न ही उन्होंने इन्हें प्रमोट किया। हालांकि उन्होंने यूट्यूब चैनल ऑपरेटर मनीष मिश्रा से संबंध होने की पु​ष्टि की है।

वकीलों ने बैंक खातों पर प्रतिबंध हटाने का भी अनुरोध किया है। सेबी ने निर्देश दिया था कि उसकी अनुमति के बगैर संबद्ध बैंक खातों से निकासी नहीं की जाए।

सेबी का मानना है कि अपीलकर्ता उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने वीडियो प्रसारित होने से पहले शेयर खरीदे थे और इस तरह से उन्होंने ‘वॉल्यूम क्रिएटर’ यानी शेयरों की बिक्री और भाव बढ़ाने का काम किया।

बाजार नियामक ने इस मामले से जुड़े लोगों द्वारा अवैध तरीके से कमाए गए पैसे को जब्त करने का निर्देश दिया था। इस मामले में जांच पिछले साल 27 अप्रैल और 30 सितंबर के बीच की गई थी।
जांच के दौरान, सेबी ने कॉल डेटा रिकॉर्ड और ट्रांजेक्शन विवरण का विश्लेषण किया था।

उल्लंघनकर्ताओं द्वारा अपने शेयर ऊंचे भाव पर बेचकर निकलने के लिए यूट्यूब वीडियो में झूठी जानकारी दी गई और साधना ब्रॉडकास्ट के शेयर में करीब 42 कोड़ रुपये का अवैध लाभ हासिल किया गया था। आरोप है कि ये लोग शेयर खरीद लेते थे और फिर उस कंपनी के बारे में झूठी जानकारी फैलाकर शेयर का भाव बढ़ाते तथा भाव बढ़ने पर अपने शेयर बेच देते थे।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement