facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bonus Share: 84 साल में पहली बार यह कंपनी देगी शेयरधारकों को बोनस, हर 3 पर मिलेगा 1 शेयर

Advertisement

कंपनी ने इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन कहा गया है कि यह जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

Last Updated- August 16, 2025 | 5:49 PM IST
Bonus Share
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Sayaji Industries Bonus Issue: सयाजी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने पहली बार अपने 84 साल के इतिहास में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इस ऐलान के बाद गुरुवार को कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया था। BSE पर कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 261.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे, जो पिछले बंद भाव 248.85 रुपये से काफी अधिक है। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी, जिसके बाद निवेशकों में उत्साह देखा गया।

भारत में स्टार्च और इसके डेरिवेटिव्स बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में सयाजी इंडस्ट्रीज ने अपने शेयरधारकों के लिए 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर देने का प्रस्ताव रखा है। इसका मतलब है कि प्रत्येक 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले तीन शेयर पर निवेशकों को एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेंगे। यह बोनस शेयर 14 अगस्त, 2025 को हुई बोर्ड बैठक में मंजूर किया गया। कंपनी ने बताया कि इस बोनस के लिए 9.48 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग किया जाएगा, जिसमें से 92.09 लाख रुपये सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट से और 8.55 करोड़ रुपये रिटेन्ड अर्निंग्स से लिए जाएंगे।

Also Read: Dividend Stocks: अगले हफ्ते डिविडेंड की बौछार, 18 से 22 अगस्त तक लगभग 90 कंपनियां निवेशकों को करेंगी मालामाल

बढ़ेगा शेयर कैपिटल, जल्द आएगी रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने इस बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी नहीं की है, लेकिन कहा गया है कि यह जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। बोनस शेयर 14 अक्टूबर, 2025 से पहले निवेशकों के खातों में जमा कर दिए जाएंगे। इस बोनस इश्यू के बाद कंपनी का पेड-अप और सब्सक्राइब्ड शेयर कैपिटल 63.20 लाख शेयरों से बढ़कर 2.52 करोड़ शेयरों तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही कंपनी का अधिकृत शेयर कैपिटल भी 1 करोड़ शेयरों से बढ़ाकर 3 करोड़ शेयरों तक किया जाएगा। इस प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी के लिए 25 सितंबर, 2025 को होने वाली 84वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में पेश किया जाएगा, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगी।

हालांकि, कंपनी का प्रदर्शन हाल ही में कुछ कमजोर रहा है। जून 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी को 3.76 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2.89 करोड़ रुपये के नुकसान से अधिक है। इसके अलावा, इस तिमाही में कंपनी की बिक्री 0.50% घटकर 271.95 करोड़ रुपये रही। फिर भी, बोनस शेयर के ऐलान ने निवेशकों का ध्यान खींचा है और शेयर बाजार में कंपनी की सक्रियता बढ़ी है।

Advertisement
First Published - August 16, 2025 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement