facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी ने एक और एसएमई पर लगाई पाबंदी

Advertisement

अंतरिम आदेश सह कारण बताओ नोटिस के मुताबिक, कंपनी ने आज की तारीख तक इस पर कोई खुलासा नहीं किया है।

Last Updated- February 10, 2025 | 11:16 PM IST
SEBI-सेबी

सेबी ने शुक्रवार को कलाहृधान ट्रे्ंड्ज, उसके प्रबंध निदेशक निरंजन डी अग्रवाल और दो अन्य पर प्रतिभूति बाजार में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी। इन पर कथित तौर पर खुलासे में खामियां, स्टॉक एक्सचेंज के जरिए भ्रामक सूचना दिए जाने का आरोप है। एचडीएफसी बैंक की तरफ से कर्ज भुगतान में चूक की शिकायत के बाद सेबी ने एनएसई के एसएमई एक्सचेंज पर सूचीबद्ध एसएमई की जांच की। अंतरिम आदेश सह कारण बताओ नोटिस के मुताबिक, कंपनी ने आज की तारीख तक इस पर कोई खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा आरोप है कि कंपनी ने विस्तार को लेकर गलत खुलासे किए। उत्पादन क्षमता के विस्तार से लाभ में 25 फीसदी की बढ़ोतरी के अनुमान के दावे के बावजूद कंपनी अपने ऑर्डर, समयसारणी, निवेश आदि से संबंधित जानकारी देने में नाकाम रही, जो इस घोषणा को सही ठहरा सके।

कंपनी ने यह भी दावा किया कि उसे बांग्लादेश की बेक्सिमकॉर्प टेक्सटाइल्स नाम की एक फर्म से 115 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। हालांकि डेटाबेस में ऐसी कोई कंपनी नहीं मिली। बांग्लादेश में कपड़ा व्यवसाय में समान नाम वाले एक अन्य समूह ने भारतीय एसएमई के साथ किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर होने से इनकार कर दिया। सेबी ने आरोप लगाया कि कंपनी ने नियामक को गुमराह करने के लिए जानबूझकर गलत विवरण प्रदान किया।

Advertisement
First Published - February 10, 2025 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement