facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI का बड़ा एक्शन! सालभर में 10,500% तेजी दिखाने वाले स्टॉक में ट्रेडिंग सस्पेंड, कंपनी के MD, CEO समेत 17 लोगों पर भी प्रतिबंध, सामने आई ये वजह

Advertisement

भारत ग्लोबल के शेयर में पिछले साल नवंबर 2023 से नवंबर 2024 तक 16.14 रुपये से बढ़कर 1,703 रुपये पर आ गया। करीब 105 गुना की ग्रोथ देखने का मिली।

Last Updated- December 23, 2024 | 12:36 PM IST
SEBI
Representational Image

मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) ने सोमवार को भारत ग्लोबल डेवलपर्स (Bharat Global Developers) में कंपनी की फाइनें​शियल्स और डिस्क्लोजर में कथित चूक व गलत तरीके से प्रिफरें​शियल अलॉटमेंट के चलते ट्रेडिंग सस्पेंड कर दिया है। मार्केट रेगुलेटर ने कंपनी के एमडी, सीईओ और अन्य निदेशकों सहित 17 अन्य लोगों को अगले आदेश तक सिक्युरिटीज बाजार में खरीद, बिक्री या लेनदेन करने से रोक दिया है। वहीं, कम्प्लायंस अधिकारी को किसी भी लिस्टेड कंपनी के साथ जुड़ने से रोक दिया गया है।

बाजार नियामक एक विस्तृत जांच शुरू करेगा जो इस वित्तीय वर्ष के भीतर पूरी हो सकती है। सेबी का यह फैसला पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर संदिग्ध वित्तीय जानकारी और डिस्क्लोजर के बारे में पोस्ट और शिकायतों के बाद आया है।

आदेश में कहा गया है कि कंपनी ने 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ “पेपर वेल्थ” बनाई है, जो किसी भी वास्तविक आर्थिक गतिविधि या किसी भी वस्तु या सेवा के उत्पादन के चलते नहीं हुआ है।

नियामक ने आरोप लगाया है कि कीमतों में हेरफेर करने और शेयरों को डंप करने के लिए बनाई गई जालसाजी योजना के अंतर्ग प्रिफरें​शियल अलॉटमेंट के चलते 271.5 करोड़ रुपये का इलीगल गेन हुआ। इन आवंटियों का कंपनी पर असंगत नियंत्रण था। जबकि नॉन-प्रिफरें​शियल अलॉटी प​ब्लिक शेयरहोल्डर्स में 99.9 फीसदी से ज्यादा शेयरधारक शामिल हैं। असल में उनके पास कंपनी में एक फीसदी से भी कम इक्विटी शेयरहो​ल्डिंग है।

कंपनी की घोषणाएं और डिस्क्लोजर्स प्रिफरें​शियल अलॉटमेंट की पहली किस्त की लॉक-इन अवधि के साथ मेल खाते हैं, जिससे आवंटियों को भारी मुनाफा कमाने में मदद मिली। इनमें से कुछ आवंटियों को 10 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर शेयर दिए गए थे।

सेबी का आरोप है कि प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ क्लेम्स को शामिल करते हुए कारोबार में विस्तार दिखा गया। जो कंपनियां वास्तव में हैं ही नहीं, उनके साथ हाई-वैल्यू के ऑर्डर के बारे में गलत डिस्क्लोजर किए गए और गैर-मौजूद तकनीकी और इंजीनियरिंग विशेषज्ञता दिखाई गई। इस तरह के झूठे खुलासे और दावों के कारण स्टॉक की कीमत में उछाल आया।

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भाटिया ने आदेश में कहा, “इस धोखाधड़ी को जनता की कीमत पर की जा रही है, जो प्रभावी कानूनों के अंतर्गत कंपनी द्वारा एक्सचेंज को किए गए खुलासे की वास्तविकता में भरोसा करती है।”

भारत ग्लोबल डेवलपर्स ने भी बड़े बोनस और स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की थी, जिसके लिए रिकॉर्ड तिथि 26 दिसंबर थी, जिससे निवेशकों में “मुफ़्त शेयर” के रूप में रुचि पैदा हुई। सेबी के आदेश से इस पर रोक नहीं लगी है।

Bharat Global: स्टॉक 105 गुना उछला

भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयर में पिछले एक साल के दौरान 105 गुना का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। नवंबर 2023 में यह शेयर 16.14 रुपये (9 नवंबर 2023) था, जोकि नवंबर 2024 में 1,703 रुपये (28 नवंबर 2024) के हाई पर पहुंच गया। इस तरह शेयर में 10445 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

बीते शुक्रवार (20 दिसंबर) को स्टॉक 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 1236.45 पर बंद हुआ था। शेयर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन लोअर सर्किट लगा था। BSE पर स्टॉक का मार्केट कैप 12,520 करोड़ रुपये है। भारत ग्लोबल कम्प्यूटर हार्डवेयर सेगमेंट में काम कराने वाली कंपनी है।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement