facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी का बड़ा फैसला: FPIs के लिए नेट सेटलमेंट की मंजूरी, कैश मार्केट में घटेगा फंडिंग दबाव

Advertisement

नियामक ने साफ किया है कि जहां फंड की देनदारियों को शुद्ध बनाया जा सकता है, वहीं एफपीआई और कस्टोडियन के बीच प्रतिभूतियों का निपटान सकल आधार पर ही जारी रहेगा

Last Updated- April 24, 2026 | 10:47 PM IST
SEBI

सेबी ने कैश मार्केट में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए फंडों के शुद्ध निपटान की अनुमति देने के अपने पहले के प्रस्ताव को लागू कर दिया है। इसके लिए उसने 31 दिसंबर, 2026 की समयसीमा तय की है। इस कदम का मकसद एफपीआई के लिए नकदी का दबाव कम करना और लेनदेन की लागत घटाना है। ये एफपीआई हाल के वर्षों में भारतीय शेयरों के बड़े बिकवाल रहे हैं।

कारोबारियों ने यह बात उठाई थी कि कस्टोडियन स्तर पर मौजूदा सकल निपटान की व्यवस्था के कारण ज्यादा फंडिंग की जरूरतें और विदेशी मुद्रा से जुड़े खर्च बढ़ जाते हैं, खासकर इंडेक्स के दोबारा संतुलन के दौरान ज्यादा ट्रेडिंग वाले समय में।

संशोधित फ्रेमवर्क के तहत एफपीआई को आउटराइट ट्रांजेक्शन के लिए नेट फंड ऑब्लिगेशन की अनुमति दी जाएगी। आउटराइट वह लेनदेन होता है जिसमें एक निपटान चक्र के भीतर किसी प्रतिभूति की केवल खरीद या केवल बिक्री शामिल होती है। चक्र के दौरान जिन सौदों में एक ही प्रतिभूति को खरीदने और बेचने के लेनदेन होते हैं, उनका निपटान सकल आधार पर ही जारी रहेगा।

नियामक ने साफ किया है कि जहां फंड की देनदारियों को शुद्ध बनाया जा सकता है, वहीं एफपीआई और कस्टोडियन के बीच प्रतिभूतियों का निपटान सकल आधार पर ही जारी रहेगा। प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) और स्टांप ड्यूटी जैसे वैधानिक शुल्क भी उतने ही रहेंगे और डिलिवरी पर लागू होंगे।

सेबी ने कहा कि जिन मामलों में सीधी खरीद, सीधी बिक्री से ज्यादा होती है, वहां एपपीआई को बची हुई रकम के साथ-साथ गैर- शुद्ध आधार वाली देनदारियों के लिए धन देना होगा। लेकिन सीधी बिक्री से मिली अतिरिक्त रकम को नॉन-आउटराइट सौदे से सृजित होने वाली खरीद देनदारियों के साथ समायोजित नहीं किया जा सकता।

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement