facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी की बड़ी पहल: FPIs के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन और एक ही दिन निपटान पर विचार

Advertisement

यह चर्चा ऐसे समय हो रही है जब एफपीआई निकासी करते हुए बहुत सारा पैसा बाहर ले जा रहे हैं। जनवरी 2024 से विदेशी निवेशकों ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं

Last Updated- November 19, 2025 | 9:40 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने बुधवार को कहा कि नियामक इस बात पर विचार कर रहा है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) को ट्रेडिंग वाले दिन ही निपटान मिलाने की अनुमति दी जा सकती है या नहीं। अगर ऐसा होता है तो ये मौजूदा नियम से बिल्कुल अलग होगा क्योंकि अभी हर ट्रेडिंग का निपटान अलग-अलग होता है।

गोल्डमैन सैक्स इंडिया सीआईओ कॉन्फ्रेंस में पांडेय ने कहा, ‘अभी एफपीआई को हर ट्रेडिंग के लिए डिलीवरी देनी और लेनी होती है। हम संभावना टटोल रहे हैं कि क्या एक सौदों वाले दिन ही निपटान के मिलान की इजाजत दी जा सकती है। इससे एफपीआई के लिए काम करना आसान होगा और उनका खर्च भी कम होगा।’

यह चर्चा ऐसे समय हो रही है जब एफपीआई निकासी करते हुए बहुत सारा पैसा बाहर ले जा रहे हैं। जनवरी 2024 से विदेशी निवेशकों ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं जबकि उसी दौरान भारतीय संस्थागत निवेशकों ने 12 लाख करोड़ रुपये लगाए हैं। पांडेय ने कहा कि घरेलू पूंजी का दबदबा बढ़ने के बावदजूद हमारे बाजार में अब भी विदेशी निवेशकों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का विदेशी फंडों के साथ लंबा और अच्छा रिश्ता रहा है।

पांडेय ने आगे के कई सुधारों की रूपरेखा का जिक्र किया जिनका मकसद विदेशी निवेशकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव मुहैया कराना है क्योंकि भारत का शेयर बाजार आर्थिक विकास के प्रमुख स्तंभ के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने एफपीआई पंजीकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल करने की घोषणा की, जिसमें डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल होगा और कागजी दस्तावेज की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इससे पंजीकरण का समय महीनों से घटकर कुछ दिन रह जाएगा। सीडीएसएल एक दूसरा पंजीकरण प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिससे सेवाएं और बेहतर होंगी।

पांडेय ने आगे कहा कि भरोसेमंद विदेशी संस्थानों के लिए शुरू की गई नई फास्ट-ट्रैक श्रेणी, स्वागत-एफआई को अतिरिक्त अनुपालन नियमों के बगैर फेमा द्वारा मंजूर किए गए दूसरे विकल्पों के जरिये भी निवेश की अनुमति दी जा सकती है। सेबी इस बारे में आरबीआई और वित्त मंत्रालय से बात कर रहा है।

आगे की योजनाओं के बारे में बताते हुए पांडेय ने कहा कि सेबी नकदी इक्विटी बाजार के दायरे को और बढ़ाने पर प्राथमिकता देगा। एक कार्यदल शॉर्ट सेलिंग और प्रतिभूतियों को उधार देने और लेने (एसएलबी) से जुड़े नियमों की समीक्षा करेगा ताकि नकदी और डेरिवेटिव बाजार आपस में और मजबूती से जुड़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सेबी सभी हितधारकों से बात करके क्लोजिंग नीलामी सत्र शुरू करने के लिए तैयार है, जिससे सही कीमत पता करने में मदद मिलेगी।

पांडेय ने कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार को विकसित करने पर भी जोर दिया और उन्होंने अधिक खुदरा लोगों के तयशुदा आमदनी वाली योजनाओं में निवेश भागीदारी बढ़ाने की जरूरत बताई। जिंस बाजार में (कृषि और गैर-कृषि दोनों) की बात करते हुए उन्होंने कहा कि सेबी संस्थाओं की अधिक भागीदारी के साथ-साथ जोखिम को नियंत्रित रखने के तरीके खोज रहा है।

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement