facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच नहीं हुईं उपस्थित, PAC बैठक स्थगित; NDA सदस्यों ने फैसले को दी चुनौती

Advertisement

बैठक स्थगित होने के बाद वेणुगोपाल ने बताया कि समिति को बुच की ओर से सुबह साढ़े नौ बजे सूचित किया गया कि वह किन्हीं कारणों से समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाएंगीं।

Last Updated- October 24, 2024 | 10:57 PM IST
Sebi Chair Madhabi Puri Buch's meeting with Parliament committee postponed SEBI प्रमुख माधवी पुरी बुच के उपस्थित होने में असमर्थता जताने के कारण PAC की बैठक स्थगित

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच के गुरुवार को उपस्थित होने में असमर्थता जताने के कारण संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक स्थगित कर दी गई।

सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पीएसी सदस्यों ने बैठक टालने के फैसले को चुनौती दी है। उन्होंने समिति अध्यक्ष और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के एकतरफा फैसले की आलोचना की और इसकी शिकायत लोक सभा अध्यक्ष से की है।

बैठक स्थगित होने के बाद वेणुगोपाल ने बताया कि समिति को बुच की ओर से सुबह साढ़े नौ बजे सूचित किया गया कि वह किन्हीं कारणों से समिति के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाएंगीं। उन्होंने कहा, ‘महिला के अनुरोध पर गौर करते हुए समिति ने बैठक किसी अन्य दिन के लिए टाल दी।’

पहले पीएसी ने 2024-25 में जांच के लिए सूचीबद्ध 161 विषयों में से एक ‘संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित नियामक निकायों की प्रदर्शन समीक्षा’ के बाद बुच को बैठक के लिए बुलाने का निर्णय लिया था।

पीएसी की बैठक स्थगित होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और समिति के सदस्य रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बहुत बड़ा विषय है। प्रसाद ने कहा, ‘हमें यह जानकारी मिली है कि सीएजी रिपोर्ट में सेबी के बारे में कोई जिक्र नहीं है। पीएसी प्रमुख का आचरण पूरी तरह असंसदीय है।’

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement