facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने कर्मचारियों को दी ‘वर्क फ्रॉम होम’ की मंजूरी, हफ्ते में एक दिन घर से काम करेंगे ग्रेड ए से सी के अफसर

Advertisement

प्रधानमंत्री की बचत अपील और ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से सेबी ने अपने ग्रेड ए से सी तक के कर्मचारियों को रोटेशन पर वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी है

Last Updated- May 22, 2026 | 11:08 PM IST
SEBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बचत की अपील के बाद भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन घर से काम करने की सलाह दी है। उसने विभागों से कहा है कि वे सम्मेलनों को टाल दें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें। बाजार नियामक ने कहा कि ये कदम मौजूदा भू-राजनीतिक हालात और ऊर्जा बचत के मकसद से उठाए गए हैं।

सेबी ने गुरुवार को जारी प्रशासनिक सलाह में ग्रेड ए से सी तक के अधिकारियों को 25 मई से शुरू होने वाले आठ हफ्तों के लिए रोटेशन के आधार पर हफ्ते में एक बार घर से काम करने की अनुमति दी है। बाजार नियामक ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से इस बात की पुष्टि की कि उसने यह सलाह अपने कर्मचारियों के साथ साझा की है।

सलाह में कहा गया है, ग्रेड डी और उससे ऊपर के सभी अधिकारी, चेयरमैन/पूर्णकालिक सदस्यों के कार्यालयों में तैनात सभी कर्मचारी और सेक्रेटेरियल कैडर (यानी सचिव, लेखा सहायक और कनिष्ठ सहायक) के सभी कर्मचारी नियमित रूप से कार्यालय आएंगे। क्षेत्रीय निदेशकों और वर्टिकल प्रमुखों से कहा गया है कि वे समय-समय पर रोस्टर तैयार करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ग्रेड ए से सी तक के कम से कम 50 फीसदी अधिकारी हर समय कार्यालय में मौजूद रहें।

विभागों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अगले आठ हफ्तों के लिए सम्मेलनों, विचार-मंथन कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य आयोजनों को टाल दें। उनसे कहा गया है कि इस अवधि में वे कोई नया सम्मेलन न करें। हालांकि, जिन आयोजनों के लिए बुकिंग पहले ही हो चुकी है और जिन्हें रद्द करने पर शुल्क लग सकता है, उन्हें तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखा जा सकता है।

ऊर्जा बचाने के उपायों के तहत कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन, कारपूलिंग, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और सेबी की रियायती बस सुविधा के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया गया है। विभागों को सलाह दी गई है कि जहां भी मुमकिन हो, वे हितधारकों के साथ बैठक वर्चुअल तरीके से करें। सेबी ने घर से काम करने वाले कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी किया है। आठ हफ्ते की अवधि के बाद इसकी समीक्षा की जा सकती है। एसओपी के अनुसार, विभाग प्रमुख घर से काम करने वाले कर्मचारियों के लिए काम और समय-सीमा तय कर सकते हैं।

कर्मचारियों को घर से काम करते समय डेटा सुरक्षा और गोपनीयता के प्रति सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement