facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI के नए नियम, अब बैंक निफ्टी में होंगे 14 शेयर; टॉप स्टॉक्स के वेटेज पर लिमिट

Advertisement

। नई अधिसूचना के अनुसार, अब बैंक निफ्टी इंडेक्स में कम से कम 14 बैंक शेयर शामिल होंगे, जबकि अभी इसमें 12 हैं। इसके अलावा, शीर्ष शेयर का वजन 33% से घटाकर 20% किया गया

Last Updated- October 31, 2025 | 12:07 PM IST
Nifty
Representational Image

Bank nifty Stocks: मार्केट रेगुलेटर सेबी (Securities and Exchange Board of India) ने निफ्टी बैंक इंडेक्स (Bank Nifty) पर डेरिवेटिव्स के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिनका मकसद जोखिम कम करना और डायवर्सि​फिकेशन बढ़ाना है। नई अधिसूचना के अनुसार, अब बैंक निफ्टी इंडेक्स में कम से कम 14 बैंक शेयर शामिल होंगे, जबकि अभी इसमें 12 हैं। इसके अलावा, शीर्ष शेयर का वजन 33% से घटाकर 20% किया गया है। साथ ही शीर्ष तीन शेयरों का कुल वेटेज 62% से घटाकर 45% तक कर दिया है। इन बदलावों से HDFC बैंक, ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जैसे प्रमुख बैंकों पर प्रभाव पड़ेगा।

वेटेज में कमी चार चरणों में मार्च 2026 तक

सेबी ने कहा कि शीर्ष बैंकों के वेटेज को चार चरणों में घटाया जाएगा। पहला समायोजन दिसंबर 2025 में होगा और बाकी तीन मार्च 2026 तक पूरे होंगे। सेबी ने कहा कि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे होगी ताकि फंड्स में मौजूद एसेट्स का समायोजन व्यवस्थित रूप से हो सके।

Bank Nifty Index में आ सकते हैं नए बैंक

फिलहाल बैंक निफ्टी में IDFC फर्स्ट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, फेडरल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI, AU स्माल फाइनेंस बैंक, ए​क्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं। नए नियमों के अंतर्गत, येस बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, और बैंक ऑफ इंडिया को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

दूसरे फाइनैंशल इंडेक्स पर भी असर

BSE Bankex और NSE FinNifty जैसे अन्य फाइनैंशनल इंडेक्स में भी यह बदलाव दिसंबर 2025 तक एक ही चरण में लागू किए जाएंगे। यह कदम सेबी के मई 2025 के सर्कुलर के अनुरूप है, जिसका मकसद बेहतर रिस्क मैनेजमेंट और निवेशक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Advertisement
First Published - October 31, 2025 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement