facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी की नॉन-इंडेक्स डेरिवेटिव योजना को फ्यूचर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन का मिला समर्थन

Advertisement

यह ऐसा तरीका है जिससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के लिए दो अलग-अलग सूचकांक रखने के बजाय मौजूदा सूचकांकों को पुनः भारांकित और संशोधित किया जा सकेगा

Last Updated- September 10, 2025 | 9:35 PM IST
SEBI

डेरिवेटिव कारोबारी निकाय फ्यूचर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन (एफआईए) ने बाजार नियामक के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें गैर बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों से संबंधित नए नियमों के क्रियान्वयन के लिए योजना की बात कही गई है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को लिखे पत्र में एफआईए ने नियामक से उसके अगस्त के परामर्श पत्र में सुझाए ऑल्टरनेटिव बी को अपनाने का आग्रह किया है। यह ऐसा तरीका है जिससे डेरिवेटिव ट्रेडिंग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के लिए दो अलग-अलग सूचकांक रखने के बजाय मौजूदा सूचकांकों को पुनः भारांकित और संशोधित किया जा सकेगा।

एफआईए के एशिया-प्रशांत प्रमुख बिल हर्डर ने इस महीने की शुरुआत में एक पत्र में कहा, यह संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण है जिससे बाजार प्रतिभागियों के लिए निरंतरता सुनिश्चित होगी। साथ ही परिचालन बाधाएं कम होंगी और ट्रांजिशन प्रोसेस में निवेशकों का विश्वास बढ़ेगा।

बीएसई के बैंकेक्स सूचकांक के लिए एफआईए ने कहा है कि एक बार के लिए रीएलाइनमेंट करना उचित है क्योंकि इसे ईटीएफ और इंडेक्स फंड व्यापक रूप से ट्रैक नहीं करते। इस बीच, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनैंशियल सर्विसेज सूचकांकों के लिए एफआईए ने चार महीने में कई हिस्सों में समायोजन की सिफारिश की है क्योंकि बड़ी संख्या में ईटीएफ और इंडेक्स फंड इन सूचकांकों को ट्रैक करते हैं।

मई में सेबी ने गैर-बेंचमार्क सूचकांकों (सेंसेक्स और निफ्टी 50 के अलावा) में व्यक्तिगत शेयरों के भार को 20 फीसदी पर सीमित कर दिया था जबकि शीर्ष तीन शेयरों की संयुक्त हिस्सेदारी को 45 फीसदी तक सीमित किया गया था। निफ्टी बैंक सूचकांक में 12 शेयर हैं जो सेबी की नई न्यूनतम जरूरत 14 शेयरों से कम है।

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement