facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने शेयर ब्रोकरों का जोखिम सुरक्षा प्रणाली मंच ‘आईआरआरए’ बंद किया 

Advertisement

आईआरआरए (इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस) मंच को एक अक्टूबर, 2023 को शुरू किया गया था

Last Updated- May 07, 2026 | 10:09 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने गुरुवार को शेयर ब्रोकरों के लिए निवेशक जोखिम कम करने वाले मंच आईआरआरए को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि पूंजी बाजार में कामकाज जारी रखने की मजबूत व्यवस्था और साइबर सुरक्षा ढांचे के सशक्त होने से यह मंच अब अप्रासंगिक हो गया है। 

आईआरआरए (इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस) मंच को एक अक्टूबर, 2023 को शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य ब्रोकरों को शेयर खरीद-बिक्री सेवाओं में बाधा आने की स्थिति में एक वैकल्पिक माध्यम उपलब्ध कराना था। हालांकि, सेबी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रौद्योगिकी-आधारित कई उपाय लागू किए जाने से ब्रोकरों की परिचालन क्षमता में मजबूती आई है। इनमें ‘बिजनेस कंटिन्यूटी प्लानिंग और डिजास्टर रिकवरी’ (बीसीपी-डीआर) व्यवस्था, बेहतर साइबर सुरक्षा ढांचा, बाजार सुरक्षा परिचालन केंद्र और तकनीकी गड़बड़ी से निपटने के तंत्र को मजबूत करना शामिल है। 

सेबी के मुताबिक, शेयर ब्रोकरों ने ऐसे तकनीकी समाधान भी अपनाए हैं, जिससे किसी बाधा की स्थिति में मुख्य और वैकल्पिक प्रणाली के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है। इसके अलावा कामकाज जारी रखने के लिए स्वतंत्र ‘कोल्ड साइट्स’ भी विकसित की गई हैं। यह आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए तैयार वैकल्पिक स्थान होती है जिसे जरूरत पड़ने पर सक्रिय किया जाता है।

सेबी के मुताबिक, शेयर बाजारों ने बताया है कि आईआरआरए मंच शुरू होने के बाद से कभी भी उपयोग में नहीं आया और मजबूत नियामकीय उपायों एवं तकनीकी प्रगति के कारण यह संरचनात्मक रूप से अप्रासंगिक हो गया है। बाजार नियामक ने इन्हीं कारणों और हितधारकों की प्रतिक्रिया के आधार पर इस मंच को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है।  

Advertisement
First Published - May 7, 2026 | 10:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement