facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार पर सेबी ने RBI से मांगी मदद, कहा- दें ARCL में डीलरों और बैंकों को शिरकत करने की मंजूरी

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले वर्ष जुलाई में एआरसीएल की शुरुआत की थी। इसका मकसद कॉर्पोरेट बॉन्ड रीपो बजार में लेन-देन को बढ़ावा देना था।

Last Updated- August 28, 2024 | 11:31 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) से आग्रह किया है कि वह एएमसी रीपो क्लीयरिंग (ARCL) में बैंकों और प्राइमरी डीलरों को भी हिस्सा लेने के लिए कुछ मंजूरी दे। सेबी के कार्यकारी निदेशक प्रमोद राव ने कहा कि इनकी भागीदारी बढ़ने से एआरसीएल प्लेटफॉर्म पर लेन-देन बढ़ जाएंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले वर्ष जुलाई में एआरसीएल की शुरुआत की थी। इसका मकसद कॉर्पोरेट बॉन्ड रीपो बजार में लेन-देन को बढ़ावा देना था। राव ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान कॉर्पोरेट बॉन्ड रीपो बाजार में लेन-देन बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर हरेक महीने 10,000 करोड़ से 15,000 करोड़ रुपये के बीच लेन-देन हो रहे हैं।

कारोबारियों का कहना है कि एआरसीएल क्वालिफाइड सेंट्रल काउंटरपार्टी (क्यूसीसीपी) के रूप में वर्गीकृत नहीं हुआ है। इस कारण बैंक और प्राइमरी डीलर इसके लेन-देन में भाग नहीं ले सकते।

राव ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में कहा, ‘एआरसीएल में डीलरों और बैंकों को शिरकत करने की अनुमति देने के लिए हम आरबीआई से बातचीत कर रहे हैं। बैंक और डीलर भी अगर इसमें आते हैं तो यह बाजार और मजबूत होगा। एआरसीएल प्लेटफॉर्म पर बिना बैंकों और डीलरों के भी कारोबार काफी हो रहा है। हालांकि, ये दोनों आएंगे तो लेन-देन और बढ़ जाएंगे।’

राव ने कॉर्पोरेट बॉन्ड और डेट बाजार को मजबूत बनाने के लिए सेवी द्वारा उठाए गए कदमों की भी चर्चा की।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement