facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी की चेतावनी: डब्बा ट्रेडिंग से दूर रहें, निवेशकों को हो सकता है बड़ा नुकसान

Advertisement

सेबी ने कहा कि डब्बा ट्रेडिंग स्टॉक एक्सचेंजों और नियामकीय निगरानी के दायरे से बाहर है, जिससे निवेशकों के लिए काफी जोखिम पैदा होता है और यह कई मानदंडों का उल्लंघन भी है।

Last Updated- July 21, 2025 | 9:52 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को डब्बा ट्रेडिंग के खिलाफ निवेशकों को चेताया, जो अवैध और गैर-विनियमित ऑफ मार्केट ट्रेडिंग गतिविधि है। बाजार नियामक की यह सलाह 13 जुलाई को एक हिंदी अखबार में एक डब्बा ट्रेडिंग कंपनी द्वारा दिए गए पूरे पृष्ठ के विज्ञापन के बाद आई है, जिसमें बिना दस्तावेज के पंजीकरण और बहुत अधिक मार्जिन का आश्वासन दिया गया था।

सेबी ने कहा कि साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर उक्त संस्था और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। सेबी ने कहा, निवेशकों को सतर्क रहने और अवैध कारोबार की सेवाएं प्रदान करने वाली किसी भी संस्था से लेन-देन न करने की सलाह दी जाती है। पिछले हफ्ते नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ने इस संबंध में निवेशकों को चेतावनी भरा नोटिस जारी किया था।

बाजार नियामक ने कहा कि यह मामला भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) के संज्ञान में लाया गया है ताकि वह विज्ञापन मानकों के उल्लंघन का आकलन करते हुए उचित उपचारात्मक कदम सुनिश्चित कर सके।

सेबी ने कहा कि डब्बा ट्रेडिंग स्टॉक एक्सचेंजों और नियामकीय निगरानी के दायरे से बाहर है, जिससे निवेशकों के लिए काफी जोखिम पैदा होता है और यह कई मानदंडों का उल्लंघन भी है।

नियामक ने कहा, यह दोहराया जाता है कि डब्बा ट्रेडिंग अवैध है और सेबी नियामक प्रवर्तन, जागरूकता और कानूनी प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय के जरिये निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
First Published - July 21, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement