facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेबी की ​वसूली दर पिछले दशक में 2 फीसदी से कम, भेजे 1,337 रिकवरी नोटिस

Advertisement

सेबी ने वित्त वर्ष 2014 से 1.06 लाख करोड़ रुपये मूल्य के वसूली नोटिस भेजे और वह सिर्फ 1,768 करोड़ रुपये की ही वसूली कर सका।

Last Updated- August 30, 2024 | 10:57 PM IST
Sebi extends futures trading ban on seven agri-commodities till Jan 2025

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)के वसूली नोटिसों के मुकाबले एकत्रित धन की वसूली दर पिछले दशक में दो प्रतिशत से भी कम रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने सेबी की सलाना रिपोर्टों का विश्लेषण किया। इससे पता चलता है कि सेबी ने वित्त वर्ष 2014 से 1.06 लाख करोड़ रुपये मूल्य के वसूली नोटिस भेजे और वह सिर्फ 1,768 करोड़ रुपये की ही वसूली कर सका।

शेष 98.3 प्रतिशत की वसूली व्यवहार में संभव नहीं हुई। इन नोटिसों में सामूहिक निवेश योजनाएं (सीआईएस), डीम्ड पब्लिक इश्यू (डीपीआई) और अन्य मसले शामिल हैं। वित्त वर्ष 2024 में सेबी ने 133 करोड़ रुपये की वसूली की।

सेबी की ओर से जारी रिकवरी नोटिस या डिमांड नोटिस की संख्या में इजाफा हुआ है। 31 मार्च 2024 तक कुल 6,781 रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं।

वित्त वर्ष 2024 में नियामक ने 1,337 रिकवरी नोटिस भेजे। ज्यादा नोटिसों के साथ कुल लंबित नोटिसों की संख्या बढ़कर 3,871 की ऊंचाई पर पहुंच गई।

कुल वसूली योग्य रकम 1.02 लाख करोड़ रुपये में से 63,206 करोड़ रुपये सीआईएस/डीपीआई मामलों से संबं​धित हैं, जो पीएसीएल लिमिटेड और सहारा इंडिया कमर्शियल कॉरपोरेशन से जुड़े हुए थे।

Advertisement
First Published - August 30, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement