facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सोशल मीडिया पर शेयर बाजार का ज्ञान देनेवाले fin Influncers पर चला SEBI का डंडा

Advertisement

ज्ञान देने वाले किसी शेयर के नाम या उसके कोड के बारे में चर्चा करते समय पिछले 3 महीने के बाजार भावों के आंकड़ों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Last Updated- January 30, 2025 | 10:08 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने ज्ञान देने वालों और वित्तीय फिनफ्यूएंसर्स के बीच अंतर साफ करने के लिए सीमाएं तय की हैं। उसने लाइव ट्रेडिंग डेटा साझा करने पर स्पष्टीकरण भी दिया है। अपंजीकृत इकाइयों के साथ जुड़ने पर पाबंदी के साथ-साथ बाजार नियामक ने स्पष्ट किया है कि ज्ञान देने वाले किसी शेयर के नाम या उसके कोड के बारे में चर्चा करते समय पिछले 3 महीने के बाजार भावों के आंकड़ों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

नियामक ने दोहराया है कि कोई अपंजीकृत इकाई अगर बाजार पर किसी तरह की सलाह या सिफारिश देती है, तो उस पर पाबंदी है। साथ ही नियामक की इजाजत के बिना किसी तरह के रिटर्न या प्रदर्शन का दावा करने पर भी रोक है। यह स्पष्टीकरण बुधवार को जारी किया गया। इसमें विस्तार से ऐसे हालात बताए गए हैं जब कोई व्यक्ति, जो ज्ञान देता हो, नियामकीय घेरे में आ सकता है।

हालांकि शिक्षकों के साथ जुड़ाव पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन नियमन वाली इकाइयों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि निवेशकों को शिक्षित करने वाला किसी तरह की प्रतिबंधात्मक गतिविधियों से नहीं जुड़ा हो।

पिछले एक साल में सेबी ने 36 से ज्यादा इकाइयों और व्यक्तियों को चेतावनी पत्र जारी किए हैं जो अंपजीकृत निवेश सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे। इनमें टेलीग्राम या अन्य सोशल मीडिया चैनलों के जरिये शेयरों की सिफारिश करने वाले व्यक्ति और सलाह के तौर पर शुल्क वसूलने वाले शामिल हैं जबकि वे सलाहकार के तौर पर पंजीकृत नहीं हैं।

Advertisement
First Published - January 30, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement