facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: आईटी शेयरों में बिकवाली, कच्चे तेल में उछाल से फिसले बाजार 

Advertisement

सेंसेक्स 303.67 अंक यानी 0.41 फीसदी टूटकर 74,346.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 23,405.60 अंक पर बंद हुआ

Last Updated- June 03, 2026 | 11:25 PM IST
Stock Market today

शेयर बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र की तेजी के बाद बुधवार को फिर गिरावट आई और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी गिरकर बंद हुए। विश्लेषकों के अनुसार, आईटी शेयरों में भारी बिकवाली, कच्चे तेल की कीमत में फिर से तेजी और संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी से बाजार फिसला।

बीएसई सेंसेक्स 303.67 अंक यानी 0.41 फीसदी टूटकर 74,346.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,157.24 अंक तक लुढ़क गया था। उधर, एनएसई  निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 23,405.60 अंक पर बंद हुआ। दोनों मानक सूचकांकों में मंगलवार को चार दिन की गिरावट के बाद लगभग आधा फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 8.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। टेक महिंद्रा (6.23 फीसदी), एचसीएल टेक (5.25 फीसदी) और इन्फोसिस (3.82 फीसदी) भी नुकसान में रहीं। इसके अलावा आईटीसी, इटर्नल, लार्सन ऐंड टुब्रो और बजाज फाइनैंस में प्रमुख रूप से गिरावट आई। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3 फीसदी बढ़कर 98.92 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद घरेलू बाजार शुरुआती नुकसान से तेजी से उबरे। यह उछाल मुख्य रूप से बैंकिंग शेयरों में आई तेजी के कारण आया। हालांकि, मुनाफावसूली और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

लिवलॉन्ग वेल्थ के शोध विश्लेषक और संस्थापक हरिप्रसाद के. ने कहा, ‘घरेलू शेयर बाजार में आज एक बार फिर अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वैश्विक तनाव को लेकर चिंता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बाजार दबाव में खुले। उन्होंने कहा कि आज की सबसे महत्वपूर्ण बात आईटी क्षेत्र में आई भारी बिकवाली है। हरिप्रसाद ने कहा, निवेशकों द्वारा वैश्विक प्रौद्योगिकी विकास की उम्मीदों का आकलन करने के कारण इस क्षेत्र में भारी मुनाफावसूली देखने को मिली।

बीएसई मिडकैप सिलेक्ट 0.73 फीसदी नीचे आया जबकि स्मॉलकैप सिलेक्ट 0.15 फीसदी टूटा। बीएसई में सूचीबद्ध शेयरों में से 2,400 शेयर नुकसान में रहे, 1812 शेयरों में तेजी आई जबकि 174 शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्केई और चीन का शांघाई एसएसई कम्पोजिट उच्च स्तर पर बंद हुए जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग नुकसान में रहा। दक्षिण कोरियाई बाजार अवकाश के कारण बंद थे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुए थे।

Advertisement
First Published - June 3, 2026 | 11:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement