facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी शुल्क बहाली और IT शेयरों में गिरावट के दबाव में सेंसेक्स 182 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Advertisement

विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू अर्थव्यवस्था के जीडीपी आंकड़े आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से भी बाजार सीमित दायरे में बना रहा।

Last Updated- May 30, 2025 | 10:02 PM IST
share market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सूचना प्रौद्योगिकी शेयरों में गिरावट और अमेरिकी जवाबी शुल्क को अपीली अदालत द्वारा अस्थायी रूप से बहाल किए जाने से शुक्रवार को एशियाई बाजारों में सुस्ती रही जिसके असर में स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

Also Read:  फल-फूल से फली फूली एयर इंडिया, कार्गो कारोबार को मिला बूस्ट

विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू अर्थव्यवस्था के जीडीपी आंकड़े आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से भी बाजार सीमित दायरे में बना रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 182.01 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,451.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 346.57 अंक गिरकर 81,286.45 अंक पर आ गया था। एनएसई का निफ्टी भी 82.90 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 24,750.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल 30 कंपनियों में से 24 गिरावट के साथ बंद हुईं। सर्वाधिक 1.73 प्रतिशत गिरावट टेक महिंद्रा में दर्ज की गई जबकि एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, इन्फोसिस, नेस्ले, सन फार्मा और टाटा स्टील के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन ऐंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी रही।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 9:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement