facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंसेक्स 14 महीने बाद फिर पहुंचा 85,000 के पार, IT शेयरों में बड़ी तेजी से निवेशकों में उत्साह

Advertisement

दिलचस्प है सूचकांकों में ताजा तेजी वैश्विक बाजार में प्रमुख तकनीकी शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन को लेकर चिंता के चलते हुई बिकवाली के बावजूद हुई

Last Updated- November 19, 2025 | 11:07 PM IST
Stock Market Today

शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी रही और बेंचमार्क सेंसेक्स करीब 14 महीने बाद 85,000 के स्तर को पार कर गया। कारोबार की समा​प्ति पर सेंसेक्स 514 अंक या 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 85,187 पर बंद हुआ जो 27 सितंबर, 2024 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। निफ्टी भी 143 अंक या 0.6 फीसदी के लाभ के साथ 26,053 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक अब अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 1 फीसदी से भी कम दूर हैं।

दिलचस्प है सूचकांकों में ताजा तेजी वैश्विक बाजार में प्रमुख तकनीकी शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन को लेकर चिंता के चलते हुई बिकवाली के बावजूद हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) से वैश्विक निवेशकों की दूरी भारत के लिए लाभकारी हो सकती है।

अमेरिका का नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक और ताइवान, दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में एआई शेयरों में पिछले पांच सत्रों में 5 फीसदी की गिरावट आई है।

निफ्टी आईटी सूचकांक 3 फीसदी चढ़ा, जो 12 मई के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी छलांग है। एचसीएल टेक में 4.3 फीसदी की तेजी आई, इन्फोसिस 3.74 फीसदी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 2 फीसदी बढ़त में रहा। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1.1 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 476 लाख करोड़ रुपये हो गया।

कुल मिलाकर बाजार का रुख मिला-जुला रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर 2,427 शेयरों में गिरावट आई और 1,757 शेयर बढ़त में रहे। निफ्टी स्मॉलकैप में 0.43 फीसदी की गिरावट आई जबकि निफ्टी मिडकैप में केवल 0.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

विशेषज्ञों ने कहा कि घरेलू आईटी शेयर जो पिछले एक साल में कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं, अब सुर्खियों में हैं क्योंकि ऊंचे मूल्यांकन और एआई संबं​धित भारी भरकम खर्च की चिंता को देखते हुए निवेशक अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों से किनारा कर रहे हैं।

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी चोकालिंगम ने कहा, ‘एआई की धीमी होती रफ्तार निवेशकों को पारंपरिक आईटी कंपनियों में निवेश के लिए प्रेरित कर रही है। स्मॉलकैप और मिडकैप सेगमेंट में भी बिकवाली हो रही है। इसके अलावा आईटी शेयरों में बीते समय में खासी गिरावट आई थी जिससे उनका मूल्यांकन भी सहज बना हुआ है। वैसे, आईटी क्षेत्र में तेजी सीमित है और हम निवेशकों द्वारा अल्पकालिक रणनीतिक बदलाव देख रहे हैं।’

सितंबर तिमाही के स्थिर आय और प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के चलते अक्टूबर से घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई है। वैश्विक एआई विरोधी व्यापार रुझान से भारतीय शेयर बाजार को लाभ होने की उम्मीद है। इस सप्ताह की शुरुआत में सीएलएसए के मुख्य इक्विटी रणनीतिकार अलेक्जेंडर रेडमैन ने कहा था कि भारत संभावित लाभार्थी के रूप में उभर सकता है और विदेशी निवेशकों को आकर्षित कर सकता है।

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement