facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market: जीडीपी आंकड़ों से पहले निवेशकों के सतर्क रुख से सेंसेक्स, निफ्टी स्थिर बंद

Advertisement

बीएसई सूचकांक सेंसक्स 13.71 अंक यानी 0.02 फीसदी गिरकर 85,706.67 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 12.60 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरकर 26,202.95 अंक पर बंद हुआ

Last Updated- November 28, 2025 | 10:19 PM IST
Stock Market

आर्थिक वृद्धि दर के आंकड़े आने के पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने से शुक्रवार को शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में लगभग स्थिर बंद हुए। बीएसई सूचकांक सेंसक्स 13.71 अंक यानी 0.02 फीसदी गिरकर 85,706.67 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 85,969.89 के ऊपरी और 85,577.82 अंक के निचले स्तर को छुआ।

एनएसई का निफ्टी भी 12.60 अंक यानी 0.05 फीसदी गिरकर 26,202.95 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ ही बाजार में दो दिनों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। दोनों मानक सूचकांक गुरुवार को कारोबार के दौरान अपने नए शिखर पर पहुंच गए थे लेकिन बाद में मुनाफावसूली हावी होने से मामूली बढ़त के ही साथ बंद हुए थे।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, इटर्नल, भारती एयरटेल, ऐक्सिस बैंक और इन्फोसिस के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट रही। दूसरी तरफ, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली। विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी कोषों के एक बार फिर बिकवाल हो जाने और वैश्विक बाजार के कारोबार में नरमी की वजह से शेयर बाजार सीमित दायरे में रहे।

Also Read: FY26 की दूसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र की वृद्धि 3.5% पर, पिछले साल से कमजोर रफ्तार दर्ज

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने ]कहा, एक दिन पहले रिकॉर्ड स्तर पर रहने के बाद बाजार में नरमी रही और सूचकांक लगभग अपरिवर्तित बंद हुए। बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.13 फीसदी गिर गया जबकि मिडकैप सूचकांक में 0.04 फीसदी की गिरावट रही। क्षेत्रवार सूचकांकों में तेल एवं गैस खंड 0.97 फीसदी गिर गया जबकि दूरसंचार खंड में 0.91 फीसदी नरमी रही।

साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स में 474.75 अंक यानी 0.55 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जबकि एनएसई निफ्टी ने 134.8 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त हासिल की।

Advertisement
First Published - November 28, 2025 | 10:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement