facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Share Market Closing: शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 168 अंक टूटा

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 5:12 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

घरेलू शेयर बाजार सोमवार को शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाये और बीएसई सेंसेक्स 168 अंक से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों का बाजार से पूंजी निकालना जारी रहने तथा सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 168.21 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,092.97 अंक पर बंद हुआ। एक समय सेंसेक्स मजबूती के साथ खुला और 60,586.77 अंक तक गया। बाद में इसमें गिरावट आई और कारोबार के दौरान यह 297.35 अंक तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,894.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयर प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।

इस बीच, थोक मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 22 महीने के निचले स्तर 4.95 प्रतिशत पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 2,422.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement