facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Holiday: शेयर बाजार में आज नहीं होगा कारोबार, इस महीने 2 दिन और रहेगी छुट्टी

Advertisement

शेयर बाजार 21 अक्टूबर (मंगलवार) और 22 अक्टूबर को भी ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। दिवाली लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा की छुट्टी के चलते इन दोनों बाजार में ट्रेड नहीं होगा।

Last Updated- October 02, 2025 | 8:37 AM IST
NSE holidays 2026

Share market holiday: भारतीय शेयर बाजार आज यानी गुरुवार (2 अक्टूबर) को गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर बंद रहेंगे। अक्टूबर महीने में भारतीय शेयर बाजार तीन दिन ट्रेडिंग सेशन के लिए बंद रहेंगे। इन तारीखों पर बाजारों में सामान्य लेन-देन नहीं होगा। 2 अक्टूबर (गुरुवार) को महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर BSE और NSE दोनों ही बाजार बंद रहेंगे। यह जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की गई है।

इतना ही नहीं शेयर बाजार 21 अक्टूबर (मंगलवार) और 22 अक्टूबर (बुधवार) को भी ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। दिवाली लक्ष्मी पूजन और बलिप्रतिपदा की छुट्टी के चलते इन दोनों बाजार में ट्रेड नहीं होगा। इससे पहले 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार बंद रहे थे।

वहीं, नवंबर में शेयर बाजार एक दिन के लिए बंद रहेगा। 5 नवंबर को प्रकाश पर्व (श्री गुरु नानक देव जयंती) के अवसर पर बाजारों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा, 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण भी बाजार बंद रहेंगे।

Diwali Muhurat Trading Session

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने दिवाली के शुभ अवसर पर होने वाली ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के समय की घोषणा कर दी है। हर साल दिवाली के दिन एक घंटे का यह विशेष ट्रेडिंग सेशन एक पारंपरिक रस्म के रूप में आयोजित किया जाता है। मुहूर्त ट्रेडिंग को भारतीय शेयर बाजारों में नए हिंदू वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

स्टॉक एक्सचेंज ने 21 अक्टूबर को ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ के नाम से एक घंटे का खास ट्रेडिंग सेशन रखा है। यह सेशन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा। पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया था।

नए ट्रेडिंग सेशन के साथ ही नए संवत (विक्रम संवत 2082) शुरू हो जाएगा। यह हिंदू कैलेंडर का नया साल है जो दिवाली के दिन शुरू होता है। ऐसा माना जाता है कि ‘मुहूर्त’ यानी शुभ समय में ट्रेडिंग करने से निवेशकों को समृद्धि और आर्थिक बढ़त मिलती है।

 

Advertisement
First Published - October 2, 2025 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement