facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹183 के Navratna PSU Stock पर शेयरखान ने दी BUY की सलाह, आगे 42% तक मिल सकता है रिटर्न

Advertisement

मिराए एसेट शेयरखान ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HUDCO) पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही स्टॉक पर 260 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Last Updated- March 07, 2025 | 1:35 PM IST
PSU Stock

Navratna PSU Stock: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले कुछ समय से जारी गिरावट के बाद हाल ही में रिकवरी देखने को मिल रही है। प्रमुख बाजार इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ़्टी50 (Nifty50) शुक्रवार को लगातार तीसरी ट्रेडिंग सेशन में हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार और बुधवार को इनमें बढ़त दर्ज की गई थी। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच एनालिस्ट्स मजबूत फंडामेंटल और उचित वैल्यूएशन वाले चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश की सलाह दे रहे हैं।

इस बीच घरेलू ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान ने सरकारी नवरत्न कंपनी हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HUDCO) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। फाइनेंशियल सर्विज सेक्टर कंपनी के शेयर अपने हाई से 50% से नीचे ट्रेड कर रहे हैं।

HUDCO: टारगेट प्राइस ₹260| रेटिंग BUY| अपसाइड 42%|

मिराए एसेट शेयरखान ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HUDCO) पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही स्टॉक पर 260 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह से शेयर लॉन्ग टर्म में 42% का रिटर्न दे सकते हैं। गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 183 रुपये के भाव बंद हुए थे।

हुडको के शेयर की परफॉर्मेंस पर नजर तो डाले यह तो यह अपने हाई 354 रुपये से 50% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। पिछले एक महीने में शेयर 12% टूट चुका है जबकि पिछले तीन महीने में शेयर में 26.42% की गिरावट आई है। बीते एक साल में शेयर लगभग 10% नीचे आ गया है। हालांकि, शेयर ने बीते दो साल में 287% जबकि तीन साल में 450% का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 353.95 रुपये जबकि लो 152.65 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप (Mcap) 36,524 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज को दो खरीदने की सलाह?

ब्रोकरेज के अनुसार, हुडको ने Q4FY25 और FY26E के लिए डिस्बर्समेन्ट्स और लोन ग्रोथ पर अपने मजबूत आउटलुक को दोहराया है। पिछले छह महीनों में शेयर की कीमत में करेक्शन एक अच्छा मौका दे रही है। वित्त वर्ष FY25E-27E के दौरान 26% सीएजीआर की स्थिर आय संभावना है।

ब्रोकरेज ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर और PMAY 2.0 से वित्त वर्ष 26 में डिस्बारसमेंट में वृद्धि होने की संभावना है। हम सकारात्मक रुख बनाए रखते हैं और 42% की वृद्धि की उम्मीद करते हैं। इसमें 30% से अधिक मजबूत ग्रोथ आउटलुक और RoE में 16-18% तक की वृद्धि शामिल है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement