facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group की 6 कंपनियों के शेयर चढ़े, 4 गिरे

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 6:28 PM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

व्यापक बाजार में जारी उथलपुथल के बीच Adani Group की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को मिला-जुला रुख रहा। BSE पर समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से 6 के शेयर जहां बढ़त के साथ बंद हुए वहीं 4 के शेयर नुकसान में रहे।

Adani Wilmar के शेयर में पांच फीसदी, NDTV में 4.99 फीसदी, Adani Power में 4.97 फीसदी, Adani Ports and SEZ में 1.45 फीसदी, Adani Enterprises में एक फीसदी और Ambuja Cements में 0.99 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

दूसरी तरफ, Adani Total Gas के शेयर में पांच फीसदी की गिरावट रही, जबकि Adani Transmission में 4.93 फीसदी का नुकसान देखा गया। Adani Green Energy 0.69 फीसदी और ACC 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। एक दिन पहले समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे।

गुरुवार को भी सुबह के सत्र में इनमें खासी तेजी देखी गई लेकिन सत्र आगे बढ़ने पर वे सुस्ती के शिकार हो गए।

अमेरिकी निवेश शोध फर्म Hindenburg Research की रिपोर्ट में अदाणी समूह पर शेयरों के दाम गलत तरीके से बढ़ाने के आरोप लगने के बाद से इनमें भारी गिरावट देखी गई है। पिछले तीन सप्ताह में समूह की कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 125 अरब डॉलर तक नीचे आ चुका है।

हालांकि, अदाणी समूह ने धोखाधड़ी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि Hindenburg ने गलत मंशा से ये आधारहीन आरोप लगाए हैं।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 6:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement