facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयर गिरे, अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सात प्रतिशत टूटा

Advertisement

शेयर बाजार मे 30 शेयर वाले BSE पर सेंसेक्स 259.52 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 62,979.37 पर बंद हुआ

Last Updated- June 23, 2023 | 8:53 PM IST
Adani Group

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट आई। समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर लगभग सात प्रतिशत तक गिर गया।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले में अदाणी समूह की तरफ से अमेरिकी निवेशकों को दिये गये प्रतिवेदनों पर अमेरिकी अधिकारियों के गौर करने की रिपोर्ट के बाद शेयरों में गिरावट आई।

अमेरिकी वित्तीय शोध और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अदाणी समूह पर शेयरों के भाव में हेराफेरी और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि समूह ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है।

BSE में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.79 प्रतिशत, अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 6.38 प्रतिशत, अदाणी पावर का शेयर 5.61 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट का शेयर 4.19 प्रतिशत गिर गया। अदाणी पोर्ट्स का शेयर 4.16 प्रतिशत, NDTV का शेयर 3.46 प्रतिशत, ACC का शेयर 3.46 प्रतिशत, अदाणी विल्मर का शेयर 3.42 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का शेयर 3.21 प्रतिशत और अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 1.50 प्रतिशत गिर गया।

Also read: कुल खर्च अनुपात पर Sebi से मदद मांग रहे फंड डिस्ट्रीब्यूटर

शेयर बाजार मे 30 शेयर वाले BSE पर सेंसेक्स 259.52 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 62,979.37 पर बंद हुआ।

HDFC Securities के रिटेल शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, ‘बाजार में मुनाफावसूली के बीच अदाणी समूह के शेयर शुक्रवार को बिकवाली के दबाव में आ गए। समूह के शेयरों में गिरावट का एक अतिरिक्त कारण हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के संबंध में अमेरिका में नियामकीय जांच की खबर थी।’

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 8:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement