facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरते बाजार में भी 7% चढ़ा सीफूड कंपनी का शेयर, इंडिया-यूएस ट्रेड डील की आहत से स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement

India US Trade Deal: खबरों के मुताबिक, अमेरिका भारत से आने वाले माल पर जो 50 फीसदी टैरिफ लगता है, उसे घटाकर 15-16 फीसदी कर सकता है।

Last Updated- November 11, 2025 | 2:19 PM IST
Stocks to buy

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका जल्द ही नयी ट्रेड डील पर साइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा, यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। ट्रंप ने कहा, ”हम भारत के साथ नया और अलग समझौता बना रहे हैं। अभी वे मुझसे खुश नहीं हैं, लेकिन जल्द ही होंगे। हम एक अच्छा और न्यायपूर्ण सौदा कर रहे हैं।”

खबरों के मुताबिक, अमेरिका भारत से आने वाले माल पर जो 50 फीसदी टैरिफ लगता है, उसे घटाकर 15-16 फीसदी कर सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है, अगर ऐसा होता है, तो भारत की निर्यात (Export) करने वाली कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा। इनमें आईटी, कपड़ा (टेक्सटाइल), झींगा (श्रीम्प) और सोना-हीरे (जेम्स-ज्वेलरी) का कारोबार शामिल है।

बता दें कि ट्रंप के एक बयान के बाद सीफूड कंपनी अवंती फीड्स लिमिटेड (Avanti Feeds Ltd) के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर इंट्रा-डे ट्रेड में 7 फीसदी तक चढ़ गए। दोपहर 2 बजे कंपनी के शेयर बीएसई पर 5.44 फीसदी चढ़कर 732.65 रुपये पर थे।

यह भी पढ़ें: Emami Stock: 76% तक गिर गई टैल्क सेल्स… फिर भी ‘BUY’ कह रहे हैं एक्सपर्ट्स! जानें क्यों

अमेरिकी बाजार पर निर्भर Avanti Feeds

अवंती फीड्स अपने रेवेन्यू के लिए उत्तर अमेरिका में निर्यात पर काफी हद तक निर्भर है। वित्त वर्ष 2023-24 में अवंती फीड्स (Avanti Feeds) की कुल आय का 83 फीसदी हिस्सा नार्थ अमेरिकी बाजार से आया था। वहीं, भारत के झींगा (श्रिम्प) निर्यात का कुल मूल्य लगभग 50,000 करोड़ रुपये बताया गया है। इसमें से अमेरिका का योगदान करीब 44 फीसदी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय झींगा निर्यात पर कुल टैरिफ 45 फीसदी तक पहुंच गया है। इससे भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार महंगा हो गया है। अब मुख्य निर्यात बाजार में सप्लाई घटने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: 26% तक रिटर्न का मौका! भारत-अमेरिका डील पक्की हुई तो इन 5 शेयरों में होगी जबरदस्त कमाई!

India-US Deal जल्द हो सकती है फाइनल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संकेत दिया है कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली एक नयी ट्रेड डील को अंतिम रूप देने के करीब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) समय आने पर घटाए जा सकते हैं। ट्रंप ने यह टिप्पणी सेर्जियो गोर, जो भारत में नए अमेरिकी राजदूत नियुक्त हुए हैं, को शपथ दिलाते समय की।

उन्होंने कहा, ”हम भारत के साथ एक समझौते पर काम कर रहे हैं, जो पहले से बिल्कुल अलग होगा। उन्हें अभी मैं पसंद नहीं हूं, लेकिन वे फिर से मुझे पसंद करेंगे। हम एक निष्पक्ष सौदा कर रहे हैं। वे अच्छी तरह बातचीत करते हैं, इसलिए सेर्जियो, तुम्हें इस पर बारीकी से ध्यान देना होगा। मुझे लगता है हम सभी के लिए उपयुक्त कुछ हासिल करने के करीब हैं।”

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement