facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1025 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिलने के बाद रॉकेट बने इस कंपनी के शेयर, 9 फीसदी से ज्यादा आया उछाल

Advertisement

KEC International Share Price: KEC इंटरनेशनल एक ग्लोबल कंपनी है जो इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) के क्षेत्र में एक्टिव है।

Last Updated- June 27, 2024 | 12:04 PM IST
KEC international

KEC International stock in focus: कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी केईसी इंटरनेशनल (KEC International ) के शेयर 9.05 फीसदी की बढ़त के साथ 941.05 रुपये प्रति शेयर के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। शेयर प्राइस में यह बढ़ोतरी KEC इंटरनेशनल द्वारा 1,025 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर के ऐलान के बाद आई है, जो उसके ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और केबल्स बिजनेस के लिए है।

ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में, KEC International को कई कॉन्ट्रैक्ट्स मिले हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • भारत में पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) से 765 kV GIS सबस्टेशन प्रोजेक्ट।
  • पश्चिम अफ्रीका (West Africa) में ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों और अंडरग्राउंड केबलिंग को शामिल करने वाला 225 kV का कंपोजिट प्रोजेक्ट।
  • अमेरिका में टावर, हार्डवेयर और पोल की सप्लाई के लिए कॉन्ट्रैक्ट।
  • केबल्स बिजनेस को लेकर, KEC इंटरनेशनल ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रकार के केबलों की सप्लाई के ऑर्डर पाए हैं।

घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ रही कंपनी की ऑर्डर बुक

KEC इंटरनेशनल के MD और CEO विमल केजरीवाल ने कहा, ‘हमें विशेष रूप से हमारे T&D बिजनेस में लगातार ऑर्डर फ्लो से खुशी हो रही है। T&D में ऑर्डरों ने हमारे ऑर्डर बुक को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में काफी हद तक बढ़ाया है। इन ऑर्डरों के साथ, हमारे इस साल में आज तक (ईयर-टु-डेट) ऑर्डर का इंटेक 4,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 70 फीसदी ज्यादा है। इन ऑर्डरों के साथ, हमें आगे टारगेटेड ग्रोथ को हासिल प्राप्त करने का विश्वास है।’

यह भी पढ़ें: AB Group की UltraTech सीमेंट खरीदेगी India Cements की 23 फीसदी हिस्सेदारी, शेयरों ने तोड़े रिकॉर्ड

क्या करती है KEC International? जाने केईसी इंटरनेशनल के बारे में

बता दें कि KEC इंटरनेशनल एक ग्लोबल कंपनी है जो इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) के क्षेत्र में एक्टिव है। कंपनी कई सेक्टर्स में संचालित होती है, जिसमें पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, रेलवे, सिविल इंजीनियरिंग, शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, सोलर एनर्जी, ऑयल एंड गैस पाइपलाइन और केबल्स शामिल हैं। RPG ग्रुप की प्रमुख यूनिट के रूप में, KEC इंटरनेशनल ग्लोबल लेवल पर मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है।

कंपनी 30 से ज्यादा देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के एग्जिक्यूशन में एक्टिवरूप से लगी हुई है और 110 से ज्यादा देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुकी है। इसके संचालन में EPC सेवाएं, टावरों और केबलों की सप्लाई शामिल है, जो इसके विविध क्षमताओं और ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर लैंडस्केप में व्यापक पहुंच को दिखाता है।

KEC International की शेयर प्राइस में उछाल

BSE के अनुसार, KEC इंटरनेशनल का बाजार पूंजीकरण (m-cap) 23,429.75 करोड़ रुपये है। इंट्रा डे ट्रेड के दौरा कंपनी के शेयर BSE पर 941.05 रुपये प्रति शेयर के हाई लेवल पर ट्रेड कर रहे थे। जबकि पिछले कारोबारी दिन में कंपनी के शेयर 862.95 रुपये पर क्लोज हुए थे। इस लिहाज से इसके शेयरों में 9.05 फीसदी का उछाल आया। 11:06 बजे KEC International की शेयर प्राइस 5.13% की उछाल के साथ 907.20 रुपये पर देखी गई।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement