facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दो सरकारी बैंकों के शेयरों ने तोड़े रिकॉर्ड, PSU Banks के स्टॉक्स रहे टॉप परफॉर्मर

Advertisement

PSU Bank Stocks: PSU सेक्टर के बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के शेयरों ने आज इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 52 सप्ताह का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Last Updated- February 15, 2024 | 6:50 PM IST
PSU Stocks

भारतीय शेयर मार्केट में आज यानी 15 फरवरी को सरकारी बैंकों के शेयरों का दबदबा रहा। PSU Bank शेयरों ने आज निफ्टी-50 पर शानदार बढ़त बनाते हुए 3.27 फीसदी की बढ़त दर्ज की, जो कि अन्य सेक्टर के शेयरों के मुकाबले ज्यादा रही। हालांकि ओवरऑल देखा जाए तो बैंकों के शेयरों में आज 0.68 फीसदी का उछाल देखने को मिला। जिसमें प्राइवेट बैंकों की हिस्सेदारी 0.31 फीसदी रही।

PSU Banks के शेयरों की कैसी रही परफॉर्मेंस?

PSU सेक्टर के बैंकों की बात की जाए तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों ने आज इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 52 सप्ताह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। SBI ने लगातार दूसरे दिन यह रिकॉर्ड कायम किया है। SBI के शेयर इंट्रा डे के दौरान 1 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 764.00 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, बाद के कारोबार में थोड़ी गिरावट आई और इसके शेयर 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 760.40 रुपये पर बंद हुए।

इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा का भी हाल रहा। पिछले 1 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंट्रा डे के दौरान BoB के शेयर 277.00 के लेवल पर पहुंच गए। बाद में मामूली गिरावट आई औऱ इसके शेयर 2.73 फीसदी की बढ़त के साथ 275.10 रुपये पर बंद हुए।

अगर आज की PSU Banks के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल की बात की जाए तो पंजाब ऐंड सिंध बैंक (PSB) के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.57 फीसदी की उछाल आई। PSB के शेयर आज 69.70 रुपये पर बंद हुए।

प्राइवेट बैंकों का कैसा रहा हाल?

प्राइवेट बैंकों के मामले में फेडरल बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिली। इस बैंक के शेयर आज 4.98 फीसदी की उछाल दर्ज करते हुए 156.90 के लेवल पर बंद हुए।

कल के 52 सप्ताह की गिरावट दर्ज करने के बाद देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank के शेयरों ने आज फिर दम भरा और 2.21 फीसदी की उछाल दर्ज की। 14 फरवरी को इस बैंक के शेयर 1 साल का निम्नतम स्तर दर्ज करते हुए 1,363.55 पर आ गए थे।

आज के टॉप-5 परफॉर्मिंग Bank Stocks

आज यानी 15 फरवरी को जिन बैंकों के शेयरों ने टॉप-5 में अपना नाम दर्ज कराया उसमें फेडरल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI औऱ HDFC Bank रहे।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement