facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी ने किया 2:1 बोनस का ऐलान, ₹12.5 डिविडेंड की भी सिफारिश; 5 साल में स्टॉक 17323% भागा

Advertisement

शिल्चर टेक्नोलॉजीज ने सोमवार (21 अप्रैल) को बाजार बंद होने के बाद जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड और बोनस शेयर की घोषणा की है।

Last Updated- April 22, 2025 | 1:30 PM IST
Nazara Technologies Stock Split and Bonus Share

Shilchar Technologies Bonus Share: ट्रांसफार्मर बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी शिल्चर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Shilchar Technologies Ltd) ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर के साथ डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी ने 2:1 की रेश्यो में बोनस शेयर का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि कंपनी के हर 2 शेयर पर शेयरहोल्डर्स को एक शेयर फ्री मिलेगा। सिल्चर टेक्नोलॉजीज ने अपनी बोर्ड की बैठक में हर शेयर 12.5 रुपये (125%) के फ़ाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है। हालांकि, कंपनी ने अभी रिकॉर्ड डेट की जानकारी नहीं है।

कंपनी ने सोमवार (21 अप्रैल) को बाजार बंद होने के बाद जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड और बोनस शेयर की घोषणा की है। सिल्चर टेक्नोलॉजीज का मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन प्रॉफिट सालाना आधार पर 121.26% बढ़कर 55.36 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के रेवेन्यू में भी जोरदार इजाफा हुआ है। यह वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 119.1% उछलकर 231.86 करोड़ रुपये हो गया।

ALSO READ | Dividend Stocks 2025: अगर आपके पोर्टफोलियो में हैं ये 6 शेयर, तो Dividend से होने वाली है पैसों की बारिश

5 साल में 17323% का रिटर्न

शिल्चर टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले एक हफ्ते में 19% से ज्यादा चढ़ चुके है। हालांकि, स्टॉक अपने हाई से 28% नीचे चल रहा है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 8,899 रुपये और 52 वीक्स लो 4,206 रुपये है। कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में पॉजिटिव ममूवमेंट देखने को मिला है। इस दौरान इनमें 17.93% की तेजी आई है। हालांकि, तीन महीने में शेयर 12.59% और छह महीने में 6% गिर गया है। 2 साल में स्टॉक ने 660.64% और 5 साल में 17323.51% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट ₹5,116 करोड़ है।

क्या करती है शिल्चर टेक्नोलॉजीज?

शिल्चर टेक्नोलॉजीज ट्रांसफॉर्मर मेन्यूफेक्चरिंग में एक्सपर्टीज रखती है। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकॉम के साथ-साथ पावर और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टरों को सर्विस प्रोवाइड करती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में 5 केवीए से 3,000 केवीए तक के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर और 3 एमवीए से 15 एमवीए तक के पावर ट्रांसफॉर्मर शामिल हैं।

हाल ही में कंपनी ने फेराइट ट्रांसफॉर्मर के निर्माण में कदम रखते हुए अपने उत्पादों में विविधता लाने की दिशा में रणनीतिक विस्तार किया है। ये इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में इसके संभावित नए बाजारों में एंट्री का संकेत देता है।

Advertisement
First Published - April 22, 2025 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement