facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट
Live

LIVE: मुनाफे में आया Swiggy का बिजनेस

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 5:53 PM IST
Swiggy q3 results

अदाणी समूह की मीडिया कंपनी न्यू दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) ने चरणबद्ध तरीके से विभिन्न भाषाओं में नौ समाचार चैनल शुरू करने की योजना बनायी है।

एनडीटीवी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने आज हुई बैठक में चरणबद्ध तरीके से विभिन्न भाषाओं में नौ समाचार चैनल शुरू करने के लिये सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अनुमति लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

बिजनेस जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए बिजनेस स्टैंडर्ड के लाइव ब्लॉग के साथ-

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 8:35 AM IST
17:51

मुनाफे में आया Swiggy का बिजनेस

फूड टेक कंपनी स्विगी ने घोषणा की है कि कर्मचारी स्टॉक ऑप्शन कॉस्ट को छोड़कर वित्त वर्ष 23 की मार्च तिमाही में उनका फूड डिलिवरी बिजनेस मुनाफे में पहुंच गया है। यह कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इसके साथ स्विगी दुनिया के उन चंद डिलिवरी प्लेटफॉर्म में एक बन गया है जिन्होंने शुरुआत करने के नौ सालों में ही कंपनी को मुनाफे में पहुंचा दिया है।
15:49

GAIL के नेट प्रॉफिट में गिरावट

राज्य संचालित गेल ने गुरुवार को चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में साल-दर-साल (YoY) 77.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। शुद्ध लाभ चौथी तिमाही (Q4) में 603 करोड़ रुपये, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 2,683 करोड़ रुपये था।
15:00

SBI ने कमाया बंपर मुनाफा

SBI का मुनाफा कारोबारी साल 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में काफी बढ़त पर है। कंपनी का मुनाफा 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 16,695 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि इसी दौरान साल 21-22 में 9,113 करोड़ रुपये था।
12:27

एक्शन में SEBI

मार्केट रेगुलेटर सेबी (सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया, SEBI) ने बुधवार को 10 फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि SEBI ने 10 एंटिटी पर पेनाल्टी लगाई है। ये 10 फर्म BSE के illiquid Stock ऑप्शंस में गलत तरीके से ट्रेड कर रहे थे, जिसके चलते मार्केट रेगुलेटर ने इन पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
12:00

AWS करेगी भारत में निवेश

एमेजॉन की AWS (एमेजॉन वेब सर्विसेज) भारत में 1270 करोड़ डॉलर यानी 1.05 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने हाल ही में इसका ऐलान किया है।कंपनी ने कहा कि भारत में जिस तरह से क्लाउड सर्विसेज की मांग में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, इसके चलते Amazon Web Services साल 2023 तक देश के क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में 1.05 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
11:00

फ्लिपकार्ट के टॉप लेवल में इस्तीफों की लगी लाइन

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के टॉप लेवल में इस्तीफों का लाइन लग गई है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आदर्श मेनन ने कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है। बता दें, मेनन शॉप्सी, क्लियरट्रिप और रीकॉमर्स जैसे नए कारोबार के हेड भी रहे हैं। आदर्श ने करीब 10 महीने पहले ही ये इनकी जिम्मेदारी संभाली थी।
10:12

गिरे सोना-चांदी के भाव

सोने-चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोना के वायदा भाव गिरकर 60 हजार रुपये के करीब आ गए हैं। चांदी के वायदा भाव 72,500 रुपये के करीब चल रहे हैं।
09:55

5G तकनीकी में युवाओं को सक्षम बनाएगी योगी सरकार, मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को नई और भविष्य की रोजगारपरक तकनीक में क्षमतावान बनाने के लिए 5जी प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिलाएगी। 
08:55

आज के फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

New Delhi Television (NDTV), HDFC Bank, Vedant Fashions, Indiabulls Real Estate, NHPC, SpiceJet, Fertiliser stocks  
08:35

आज 100 से ज्यादा कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज किन कंपनियों के आएंगे नतीजे State Bank of India, ITC, InterGlobe Aviation, Zydus Lifesciences, UNO Minda, United Spirits, Ramco Cements, Arvind, PI Industries, Gland Pharma, Transport Corporation of India, Tata Elxsi, Gulf Oil Lubricants India, Bata India, RITES, Sumitomo Chemical India, PNB Housing Finance, Syrma SGS Technology, Krishna Institute of Medical Sciences, Clean Science and Technology, Shalby, Container Corporation of India, समेत 100 से अधिक कंपनियां पेश करेगी Q4FY23 रिजल्ट।
08:23

अमेरिका के बाजार के हाल

Dow 400 अंकों की तेजी पर, S&P में 50 अंकों की बढ़त, Nasdaq में 160 अंकों की तेजी देखी गई
07:30

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

अमेरिका में डेट सीलिंग डील होने की उम्मीद से ग्लोबल बाजार जोश में नजर आ रहा है। एशिया मजबूत कारोबार कर रहा है। वहीं SGX NIFTY भी 50 प्वाइंट ऊपर कारोबार हो रहा है। ऐसे में भारतीय बाजार की शुरुआत मजबूत हो सकती है। बुधवार को डाओ जोंस 408 अंक चढ़कर 33,420 के स्तर पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स 1.19% की बढ़त के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 1.28% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement