facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

5 साल, एक शेयर और ₹23 लाख की कमाई! कभी 15 रुपये के इस शेयर ने निवेशकों को कर दिया मालामाल

Advertisement

Multibagger small-cap stock: मीटर और मीटरिंग सॉल्यूशंस के निर्माण और सप्लाई के काम में लगी यह कंपनी के शेयर पिछले पांच साल में करीब 2200% चढ़ गए हैं।

Last Updated- June 03, 2025 | 1:41 PM IST
Stocks

Multibagger small-cap stock: बिजली मीटरिंग सॉल्यूशंस प्रोवाइड करने वाली कंपनी जीनस पॉवर इन्फ्रास्ट्रक्चर्स (Genus Power Infrastructures) के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 1.5% तक चढ़ गए। जीनस पॉवर इन्फ्रास्ट्रक्चर्स इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी ने हाल के वर्षों में अपने शेयरहोल्डर्स को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले पांच वर्षों में कंपनी का शेयर लगातार ऊपर की दिशा में बढ़ता रहा है। शेयर में बड़ी गिरावट के बाद पिछले कुछ वर्षों में शेयर में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है।

पांच साल में करीब 2200% चढ़े शेयर

कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक तथा बेहतर होते फंडामेंटल्स ने निवेशकों की रुचि बनाए रखी। मीटर और मीटरिंग सॉल्यूशंस के निर्माण और सप्लाई के काम में लगी यह कंपनी के शेयर पिछले पांच साल में करीब 2200% चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 15 रुपये पर लिस्ट हुए थे और यह 485.85 रुपये तक का हाई बना चुके है। अगर किसी निवेशक ने उस समय 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और अब तक होल्ड किया होता, तो उसकी रकम आज 23 लाख रुपये हो गई होती।

शेयर ने दिसंबर 2025 में 485 रुपये का नया ऑल टाइम हाई बनाने के बाद तीन महीने तक करेक्शन फेस किया। लेकिन अप्रैल में फिर से मजबूती दिखाई और मई में 40% की बढ़त के साथ जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। जून की शुरुआत भी 6% की तेजी के साथ हुई। तब निवेशकों ने कंपनी के उम्मीद से बेहतर मार्च तिमाही नतीजों और बढ़ती ऑर्डर बुक का स्वागत किया।

Q4 में शुद्ध मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़ा

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी ने ₹937 करोड़ का राजस्व दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 123% और तिमाही आधार पर 55% ज्यादा है। यह शानदार प्रदर्शन प्रोजेक्ट्स के तेज एग्जीक्यूशन और स्मार्ट मीटर की मांग में इजाफा होने के कारण आया। इस दौरान कंपनी का एबिटा 276% बढ़कर ₹208 करोड़ पहुंच गया और मार्जिन 905 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 22.3% हो गया। बेहतर ऑपरेटिंग लिवरेज और लागत कण्ट्रोल से कंपनी को समर्थन मिला। वहीं, कंपनी का नेट मुनाफा 312% की छलांग के साथ ₹129 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹31.4 करोड़ था।

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement