Websol Energy System Share: एनर्जी सेक्टर की कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) के शेयर में बुधवार को 10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा और यह बीएसई पर 96.85 रुपये पर पहुंच गया। यह तेजी तब आई जब दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) में कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
शेयरहोल्डिंग डेटा के अनुसार, केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम में 44.44 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे। यह कंपनी में 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इसके साथ ही वे प्रमुख पब्लिक शेयरहोल्डर्स में शामिल हो गए हैं। कंपनी में अमित मिश्रा की 2.13 फीसदी हिस्सेदारी है, जो 92.45 लाख शेयरों के बराबर है। केडिया ने किस कीमत पर शेयर खरीदे, इसका खुलासा नहीं हुआ है। नियमों के मुताबिक कंपनियां सिर्फ उन्हीं शेयरधारकों के नाम बताती हैं जिनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से ज्यादा हो जाती है।
यह पढ़ें: Nestle India Share: नतीजों के बाद तेजी, शेयर 5% चढ़ा; ब्रोकरेज ने बढ़ाए अनुमान, पर चेतावनी भी
शेयर के प्रदर्शन पर नजर डाले तो हाल के दिनों में इस शेयर में तेज उछाल देखा गया है। पिछले एक हफ्ते में यह करीब 8 फीसदी चढ़ा है। जबकि एक महीने में इसमें 26 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। साल 2026 में अब तक यह शेयर 7 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुका है। हालांकि एक साल में शेयर 35 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, पिछले तीन साल में शेयर ने 1,092 प्रतिशत और पांच साल में 2,059 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है।
यह पढ़ें: HCL Tech Share को क्या हुआ? Q4 में मुनाफे बढ़ने के बावजूद 9% लुढ़का, एनालिस्ट्स ने बदला नजरिया
इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि उसका बोर्ड 27 अप्रैल को बैठक करेगा। इसमें मार्च तिमाही के नतीजों के साथ अंतिम डिविडेंड प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। अगर डिविडेंड को मंजूरी मिलती है, तो यह करीब 17 साल बाद कंपनी का पहला डिविडेंड होगा। आखिरी बार कंपनी ने सितंबर 2009 में डिविडेंड दिया था। इससे यह निवेशकों के लिए एक अहम ट्रिगर बन सकता है।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 27 अप्रैल 2026 को होने वाली बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष समाप्त 31 मार्च 2026 के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड नतीजों के साथ अंतिम डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा।